रोहित शर्मा बने भारत के सबसे सफल T20I कप्तान, तोड़ा एमएस धोनी का महा रिकॉर्ड

Rohit Sharma becomes India’s most successful T20I captain: T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के विजयी आगाज के साथ कप्तान रोहित शर्मा ने पूर्व कप्तान ने महेंद्र सिंह धोनी का महा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। हिटमैन अब T20I क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तान बन चुके हैं। जी हां, बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ दिया है। भारत को पहले और एकमात्र T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाले महेंद्र सिंह धोनी के कार्यकाल में भारतीय टीम ने कुल 41 मैच जीते थे। वही, रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम अब 42 मैच जीत चुकी है। रोहित शर्मा की अगवाई में आयरलैंड के खिलाफ भारत की 42वीं जीत दर्ज हुई है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

बतौर कप्तान रोहित शर्मा का T20 क्रिकेट में शानदार रहा है रिकॉर्ड

2017 में पहली बार भारतीय T20 टीम की अगवाई करने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने अभी तक 55 मैच में से भारत को 42 मैच जीताए है। उनका विनिंग परसेंटेज अन्य भारतीय कप्तानों से काफी अधिक रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम 77.27 प्रतिशत मैच जीता है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में यह रिकॉर्ड 59.28 और विराट कोहली की कप्तानी में 64.58% कर रहा था।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 72 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 41 मुकाबले में जीत दर्ज की थी, जबकि 28 मैच इस दौरान भारतीय टीम हारी थी। वही बात करें विराट कोहली की कप्तानी की, तो पूर्व भारतीय कप्तान ने 50 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की थी, जिसमें 30 बार उन्हें जीत दर्ज करने में सफलता मिली थी, जबकि 16 मैच में वह असफल रहे थे।

रोहित शर्मा की निगाहें वर्ल्ड नंबर-1 कप्तान बनने पर

भारतीय टीम के कप्तान की निगाहें अब वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे सफल T20I कप्तान बनने पर है। फिलहाल बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम है। बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान सबसे ज्यादा 46 मैच जीता है। बाबर और रोहित में सिर्फ चार ही मैचों अंतर है।

T20I में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट

कप्तान कुल मैच कुल जीत
बाबर आजम8146
ब्रायन मसाबा5744
असगर अफगान5242
इयोन मोर्गन7242
रोहित शर्मा55*42
एमएस धोनी7241
एरॉन फिंच7640
Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment