आईपीएल 2024 के सबसे महंगे कप्तान कौन, यहाँ देखे सभी कप्तानों की सैलरी

क्या आप जानते हैं, कि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का सबसे महंगा कप्तान कौन है। तो चलिए हम आपको बताते हैं, कि सभी आईपीएल टीम के10 कप्तान के बारे में जिसकी सैलरी अधिक है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

IPL 2024 कप्तानों की सूची और उनका वेतन

इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल 2024 की तैयारी काफी जोरों शोरों से चल रही है। आ रही आईपीएल 2024 के 17 में सीजन के लिए ऑक्शन भी हो चुके हैं, जहां सभी फ्रेंचाइजी टीमों ने खुद को एक बेहतर टीम बनाने के लिए जमकर खरीदारी भी की है। इतना ही नहीं बल्कि आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले सभी टीमें अपने सपोर्ट्स स्टाफ में बदलाव भी कर रही है, तो कोई टीमें अपने फ्रेंचाइजी कप्तान को भी बदल रही है।

जैसे मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस जैसी टीम ने अपने पुराने कप्तान को बदल दिए हैं, तो चलिए आज इस आर्टिकल के माध्यम से सभी 10 टीमों के कप्तानों के बारे में बताएंगे। जो इस आईपीएल सीजन के सबसे महँगा कप्तान है, और न केवल उनके नाम बल्कि फ्रेंचाइजी द्वारा मिल रही सैलरी की बारे में भी आपको बताएंगे।

कि आखिर आईपीएल 2024 में कौन सा कप्तान सबसे ज्यादा महंगा है, और कौन सी टीम में अपने कप्तानी कर रहे हैं। और साथ ही यह भी आपको बताएंगे, कि आईपीएल 2024 के सभी टीमों में सबसे कम सैलरी वाले कप्तान किस टीम में है।

CSK (चेन्नई सुपर किंग)

सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है, जो की सीएसके टीम को पूरे आईपीएल इतिहास में अभी तक कुल पांच बार आईपीएल खिताब जितवा चुके हैं। और उनकी सैलरी की बात करें, तो उनकी वर्तमान सैलरी अभी ₹12 करोड रुपए हैं।

MI (मुंबई इंडियंस)

मुंबई इंडियंस ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर रोहित शर्मा के जगह हार्दिक पांड्या को टीम की कप्तानी सौंप दी है। रिपोर्ट की माने तो, मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को कैश डील में अपने टीम में शामिल किया है। और 15 करोड़ में खरीद लिया है, यानि आ रही आईपीएल 2024 सीजन वह सैलरी के रूप में 15 करोड़ रूपया लिए हैं, और पूरे आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस ने CSK यानी चेन्नई सुपर किंग्स के बराबर ही आईपीएल खिताब को अपने नाम किया है।

DC (दिल्ली कैपिटल्स)

दिल्ली कैपिटल्स के वर्तमान कप्तान में ऋषभ पंत है, अगर इसकी सैलरी की बात करें, तो उनकी वर्तमान सैलरी अभी 16 करोड रुपए हैं।

RCB (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

आरसीबी ने साल 2022 में फाफ डु प्लेसिस को अपना कप्तान नियुक्त किया था, और अगर इसकी सैलरी की बात करे, तो इसकी वर्तमान सैलरी 7 करोड़ रूपये है।

PBKS (पंजाब किंग)

पंजाब किंग के वर्तमान कप्तान शिखर धवन के हाथों में अभी पंजाब किंग्स के कप्तानी का कमान है, तो अगर उनकी सैलरी की बात करे तो उनकी वर्तमान में सैलरी 8.25 करोड़ रुपए है।

SRH (सनराइजर्स हैदराबाद)

सनराइजर्स हैदराबाद के वर्तमान कप्तान साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी स्टार एडेन मार्करम है, जिसकी वर्तमान सैलरी 2.60 करोड़ रूपये है।

LSG (लखनऊ सुपर जायंट्स)

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान वर्तमान कप्तान केएल राहुल है, जिन्हें फ्रेंचाइजी 17 करोड रुपए दी जाती है। अगर आप आईपीएल 2024 के सभी टीमों के कप्तानों के लिस्ट देखें, तो उसमें सबसे अधिक सैलरी वाले कप्तान केएल राहुल आते हैं।

KKR (कोलकाता नाइट राइडर्स)

कोलकाता आईपीएल टीम के वर्तमान कप्तान श्रेयस अय्यर है, जिन्हें फ्रेंचाइजी सैलरी के रूप में सालाना करीब 12.25 करोड़ दी जाती है।

RR (राजस्थान रॉयल्स)

राजस्थान रॉयल्स कप्तान का कमान विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के पास है, और उनको फ्रेंचाइजी सैलरी के रूप में उन्हें 14 करोड रुपए दिए जाते हैं।

GT (गुजरात टाइटंस)

गुजरात टाइटंस आईपीएल टीम में हार्दिक पांड्या के कप्तानी जाने के बाद गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2024 से पहले सुमन गिल को कप्तानी सौंप दी है। और सुमन गिल के सैलरी की बात करें, तो इसका सैलरी 8 करोड रुपए हैं।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment