जानें शिवम दुबे का पूरा जीवन परिचय, जन्म, उम्र, शिक्षा , शादी, संपत्ति

Shivam Dube Biography In Hindi

शिवम दुबे एक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। जो घरेलु क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं। और इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग की तरफ से खेलते हैं। शिवम दुबे एक बेहतरीन ऑलराउंडर है। जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और दाएं हाथ से मध्यम तेज गेंदबाजी करते हैं। शिवम दुबे को उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

शिवम दुबे का जन्म और फैमिली | Shivam Dube Birth and Family

Shivam Dube Birth and Family
Shivam Dube Birth and Family

शिवम दुबे का जन्म 26 जून 1993 को मुंबई के एक मध्यमवर्गीय हिंदू परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम राजेश दुबे है। जो जींस का व्यापार करते हैं और महाराष्ट्र के भिवंडी में एक कारखाना चलाते हैं। शिवम की मां का नाम माधुरी दुबे हैं। जो एक कुशल गृहिणी हैं। उनकी एक बहन भी है, जिनका नाम पूजा दुबे है। शिवम दुबे का परिवार मुलत: उत्तर प्रदेश के भदोही से है। लेकिन कई सालों पहले उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया था। 16 जुलाई 2021 को शिवम दुबे ने अपनी गर्लफ्रेंड अंजुम खान से शादी किया था। फरवरी 2022 में उनके बेटे का जन्म हुआ, जिनका नाम अयान है।

शिवम दुबे जीवनी और पारिवारिक जानकारी

पूरा नाम (Full Name)शिवम राजेश दुबे
उपनाम (Nick Name)दुबे
जन्म की तारीख (Date Of Birth)26 जून 1993
जन्म स्थान (Place Of Birth)मुंबई, महाराष्ट्र
उम्र (Age)30 साल
जर्सी नंबर (Jersey Number)70
पिता का नाम (Father’s Name)राजेश दुबे
माता का नाम (Mother’s Name)माधुरी दुबे
बहन का नाम (Sister’s Name)पूजा दुबे
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)विवाहित
गर्लफ्रेंड का नाम (Girlfriend’s Name)अंजुम खान
पत्नी का नाम (Shivam Dube Wife)अंजुम खान
बेटे का नाम (Son’s Name)अयान

शिवम दुबे की शिक्षा | Shivam Dube Education Qualification

शिवम दुबे ने अपने प्रारंभिक शिक्षा हंसराज मोरारजी पब्लिक स्कूल मुंबई से पूरा किया है। इसके बाद उन्होंने रिजवी कॉलेज, मुंबई से स्नातक की डिग्री प्राप्त किया है। उन्होंने चंद्रकांत पंडित क्रिकेट अकादमी, अंधेरी वेस्ट, मुंबई में कोच सतीश सामंत के मार्गदर्शन में प्रोफेशनल क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया है।

शिवम दुबे का शुरुआती जीवन | Shivam Dube Early Life

शिवम दुबे को क्रिकेट बचपन से ही बेहद पसंद था। हालांकि, उन्होंने 13 से 17 साल की उम्र में पूरी तरह से क्रिकेट छोड़ दिया था। दरअसल, महज 4 साल की उम्र में घर के नौकर ने शिवम की क्रिकेट क्षमता को पहचाना था। और उनके पिता ने उनका खेल देखा तो उन्हें लगा कि, उनके बेटे का जन्म सिर्फ क्रिकेटर बनने के लिए ही हुआ है। तब उन्होंने अपने बेटे को क्रिकेटर बनने का ठान लिया। और उसे प्रशिक्षण करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने अपने घर में ही एक पिच तैयार किया था। जिस पर बाप बेटे घंटे तक अभ्यास करते थे।

उन्होंने बेटे के लिए खास डाइट तैयार की, ग्राउंड में उसे दौड़ना सिखाया और रोज रात में मालिश भी करते थे। वह शिवम को रोजाना 500 गेंद फेंकते और यह सिलसिला करीब 10 साल तक चला। फिर 14 साल की उम्र में शिवम ने मुंबई में चंद्रकांत पंडित से कोचिंग लेना शुरू कर दिया था। लेकिन साल 2008 में उनके जीवन में एक बहुत बुरा दौर आया था। बेटे को क्रिकेटर बनने में पिता का जींस का कारोबार बिक गया और घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई और शिवम को क्रिकेट छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। उस समय प्रेक्टिस छूटने से शिवम का वजन 100 किलो हो गया था।

फिर किसी तरह 17 साल की उम्र में शिवम ने वापसी किया। जब उनके पिता उनके साथ थे। धीरे-धीरे उन्होंने अपने फिटनेस पर काम करना शुरू कर दिया। वह लगातार मेहनत करते गए और अपने खेल में सुधार लाते गए।

शिवम दुबे का घरेलू क्रिकेट करियर | Shivam Dube Domestic Career

शिवम दुबे ने 18 जनवरी 2016 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए अपना T20 किया था। इसके बाद उन्होंने 25 फरवरी 2017 को विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए लिस्ट ए क्रिकेट की शुरुआत की। फिर, शिवम ने 7 दिसंबर 2017 को रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी में पर्दापन किया था। और पहली पारी में ही उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट ने अपना पहला 5 विकेट लिया था। 2 नवंबर 2018 को रणजी ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ मुंबई के मैच में उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया था। अगले मैच में कर्नाटक के खिलाफ उन्होंने 54 रन देकर सात विकेट लेकर एक और पांच विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया।

शिवम दुबे तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने 17 दिसंबर 2018 को बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में बाएं हाथ के स्पिनर स्वप्निल सिंह की एक ओवर में पांच छक्के लगाए थे। फिर मार्च में, मुंबई टी20 लीग में प्रवीण तांबे के खिलाफ ऐसा करने के बाद वह दूसरी बार था। जब उन्होंने एक ओवर में पांच छक्के लगाए थे। जहां उन्हें “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” भी चुना गया था। वह 2018 में रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए आठ मैचों में 23 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।

शिवम दुबे का आईपीएल करियर | Shivam Dube IPL Career

Shivam Dube IPL Career
Shivam Dube IPL Career

2019 की आईपीएल नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में दुबे को 5 करोड़ रुपए में खरीदा था। जबकि, उनका बेस प्राइस 50 लाख था। 23 मार्च 2019 को दुबे ने चेन्नई सुपर किंग के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था। हालांकि, उस सीजन उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला और चार मैचों में 40 रन बनाए थे। लेकिन 2020 आईपीएल सीजन उनके लिए सफल सीजन रहा जिसमें उन्होंने बेंगलुरु के लिए 11 मैच खेले और 129 रन बनाते हुए चार विकेट अपने नाम किए थे।

फरवरी 2021 में दुबे को 2021 आईपीएल नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स में 4.4 करोड रुपए में खरीदा था। उस सीजन उन्होंने 9 मैच खेले और 28.75 की औसत से 230 रन बनाए थे। फिर 2022 की आईपीएल मेगा नीलामी में चेन्नई सुपर किंग ने शिवम दुबे को 4 करोड़ रुपए में खरीदा था। 2022 सीजन में उन्होंने कुल 11 मैच खेले और 28.90 की औसत से 289 रन बनाए थे। वहीं, 2023 आईपीएल में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग के लिए खेलते हुए कुल 16 मैच खेले और 38.00 की औसत से 418 रन बनाए थे।

शिवम दुबे का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर | Shivam Dube International Cricket Career

Shivam Dube International Cricket Career
Shivam Dube International Cricket Career

टी20 करियर:

अक्टूबर 2019 में शिवम दुबे को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने 3 नवंबर 2019 को दिल्ली में बांग्लादेश के खिलाफ T20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया। हालांकि, अपने डेब्यू मैच में वह सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन उन्होंने सीरीज के निर्णायक मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। सीरीज एक-एक की बराबरी पर थी और नागपुर में खेले गए तीसरे मैच में दुबे ने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 30 रन देखकर तीन विकेट लिए और भारत ने 30 रनों से जीत दर्ज किया था।

शिवम दुबे ने हाल ही में हुए भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस सीरीज में 60 और 63 रनों की शानदार पारी खेली है। शिवम दुबे ने अब तक 21 T20 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 39.43 की औसत और 145.26 की स्ट्राइक रेट के साथ 276 रन बनाए हैं। जबकि, 9.86 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट दर्ज किए हैं।

वनडे करियर:

शिवम दुबे ने 15 दिसंबर 2019 को चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला और एकमात्र वनडे मैच खेला था। लेकिन दुबे के लिए वनडे मैच भूलने लायक था। क्योंकि पहले वह मात्र 9 रन बनाकर आउट हो गए। बाद में गेंदबाजी में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और 7.5 ओवर में 68 रन देकर एक भी विकेट लिए बिना नाकाम साबित हुए थे। तब से उन्हें भारतीय टीम में वनडे मैच में जगह नहीं मिला है।

शिवम दुबे का अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू | Shivam Dube International Debut

  • टी20I डेब्यू: 3 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ दिल्ली में
  • वनडे डेब्यू: 15 दिसंबर 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में

शिवम दुबे का ओवरऑल क्रिकेट करियर | Shivam Dube Career Summary

बैटिंग करियर:

FormatMInnNORunsHSAvgBFSR100200504s6s
ODI110999.06150.000010
T20I211472766339.43190145.260031915
IPL5147811069528.36780141.790065873

बॉलिंग करियर:

FormatMInnBRunsWktsBBIBBMEconAvgSR5W10W
ODI11476800/680/688.680.00.000
T20I211921936083/303/309.8645.027.3800
IPL511310616642/152/159.441.526.500

शिवम दुबे के नाम कुछ रिकॉर्ड | Shivam Dube Records

  • शिवम दुबे के नाम घरेलू क्रिकेट में दो बार एक ओवर में पांच छक्के रिकॉर्ड दर्ज है।
  • वह किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज लिस्ट ए शतक और पहले रणजी ट्रॉफी मैच में पांच विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं।
  • घरेलू 50 ओवर के मैच में दूसरे सबसे अधिक छक्का लगाने वाला बल्लेबाज शिवम दुबे है।
  • शिवम दुबे एक ओवर में सबसे ज्यादा 34 रन देने वाले भारतीय गेंदबाज हैं।

शिवम दुबे की शादी | Shivam Dube Wife

Shivam Dube Wife
Shivam Dube Wife

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने 16 जुलाई 2021 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंजुम खान के साथ मुंबई में शादी किया है। शिवम एक हिंदू परिवार से हैं और अंजुम एक मुस्लिम परिवार से आती है। इसलिए शिवम की शादी हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। उन्होंने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दिया था। शादी से पहले शिवम और अंजुम कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, दोनों ने इस दौरान अपनी लव स्टोरी को काफी सिगरेट रखा था।

शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान की बात करें, तो वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। और उन्होंने कई टीवी शो और म्यूजिक वीडियो में काम किया है। उन्होंने अभिनय और मॉडलिंग में दिलचस्पी दिखाई है। अंजुम खान बेहद खूबसूरत है और वह अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है।

शिवम दुबे की नेटवर्थ | Shivam Dube Net Worth

भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे की कुल संपत्ति लगभग 25 करोड रुपए हैं। उनकी आय का मुख्य स्रोत बीसीसीआई वेतन, आईपीएल अनुबंध और ब्रांड एंडोर्समेंट है। फिलहाल वह बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर है। हालांकि, वह भारत के लिए प्रत्येक टी20 मैच के लिए 3 लाख और वनडे मैच के लिए 6 लाख रुपए मैच फीस कमाते हैं। 2022 आईपीएल की मेगा नीलामी में चेन्नई सुपर किंग ने शिवम दुबे को 4 करोड़ रुपए में खरीदा था। और अगले सीजन के लिए रिटन भी रखा था। शिवम दुबे को साल 2024 आईपीएल के लिए चेन्नई सुपर किंग ने 4 करोड़ में रिटर्न किया है।

शिवम दुबे के बारे में रोचक तथ्य | Interesting Facts About Shivam Dube

  • शिवम दुबे का जन्म 26 जून 1993 को मुंबई महाराष्ट्र में एक मध्यम वर्गीय हिंदू परिवार में हुआ था।
  • शिवम दुबे ने महज 4 साल की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।
  • उनके पिता ने घर में ही एक पिच तैयार किया था जिस पर वह शिवम को घटा अभ्यास कराते थे।
  • 14 साल की उम्र के बाद शिवम को क्रिकेट की कोचिंग के लिए चंद्रकांत पंडित क्रिकेट अकादमी में भर्ती कराया गया था।
  • शिवम दुबे के कोच का नाम सतीश सामंत है। उनके अंतर्गत ही उन्होंने क्रिकेट में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
  • 14 साल की उम्र में शिवम ने आर्थिक संकट के कारण क्रिकेट खेलना छोड़ दिया था। उसके 4 साल बाद उन्होंने अपने पिता के सपोर्ट से क्रिकेट खेलना शुरू किया।
  • शिवम दुबे ने 18 जनवरी 2016 को सैयद मुश्ताक अली में मुंबई के लिए अपने T20 करियर की शुरुआत की थी।
  • उन्होंने 25 फरवरी 2017 को विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए अपने लिस्ट ए करियर की शुरुआत की थी।
  • उन्होंने 17 दिसंबर 2018 को रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए बड़ौदा के खिलाफ पांच गेंद में पांच छक्के लगाए थे।
  • यह पांच छक्के उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ स्पिनर स्वप्निल सिंह के खिलाफ लगाए थे। इस दौरान उन्होंने 60 गेंद में 76 रनों की पारी खेली। जिसमें 7 छक्के और 3 चौके के शामिल थे।
  • शिवम ने लेग स्पिनर प्रवीण तांबे के एक ओवर में 32 रन बनाने का कारनामा किया है।
  • फरवरी 2022 में शिवम दुबे को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग ने 4 करोड़ रुपए में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया था।
  • शिवम दुबे ने हाल ही में भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज में सर्वाधिक 63 रन बनाए।
  • शिवम दुबे भारत अफगानिस्तान T20 सीरीज 2024 में “मैन ऑफ द सीरीज” रहे थे।
  • शिवम दुबे को उनकी पावर हिटिंग के लिए जाना जाता है और वह स्पिन गेंदबाज को काफी अच्छा खेलते हैं।

Shivam Dube Biography In Hindi Conclusion

हमें पूरी उम्मीद है कि आपको (शिवम दुबे का पूरा जीवन परिचय | Shivam Dube Biography In Hindi) पसंद जरूर आया होगा। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। आपको लगे कि (शिवम दुबे का पूरा जीवन परिचय | Shivam Dube Biography In Hindi) में हमसे कुछ छूट गया है तो आप हमें कमेंट में बता सकते हैं।

Shivam Dube Biography In Hindi FAQ

Q: शिवम दुबे का गांव कौन सा है?

Ans: शिवम दुबे का जन्म 26 जून 1993 को मुंबई के एक मध्यम परिवार में हुआ था। शिवम दुबे का परिवार मूलत: उत्तर प्रदेश के भदोही से है। लेकिन कई सालों पहले उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया था।

Q: शिवम दुबे कौन सी टीम का खिलाड़ी है?

Ans: शिवम दुबे एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडर है। जो घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग की तरफ से खेलते हैं।

Q: शिवम की उम्र कितनी है?

Ans: शिवम दुबे का जन्म 26 जून 1993 को मुंबई में हुआ था। शिवम दुबे का उम्र वर्तमान समय 2024 में 31 वर्ष है।

Q: क्या शिवम दुबे भारत के लिए खेले हैं?

Ans: शिवम दुबे ने साल 2019 में भारत के लिए टी20 में प्रदापन किया। लेकिन वह भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने में असफल रहे थे। फिर उन्होंने साल 2024 में भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज में शानदार वापसी किया और इस सीरीज में वह मैन ऑफ द सीरीज भी रहे थे।

Q: शिवम दुबे की पत्नी का नाम क्या है?

Ans: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने 16 जुलाई 2021 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंजुम खान के साथ शादी किया है। शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान एक मुस्लिम परिवार से आती है।

Q: शिवम के पिता का क्या नाम है?

Ans: शिवम दुबे का जन्म 26 जून 1993 को मुंबई के एक मध्यमवर्गीय हिंदू परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम राजेश दुबे है। जो जींस का व्यापार करते हैं और महाराष्ट्र के भिवंडी में एक कारखाना चलाते हैं।

Q: शिवम दुबे ने आईपीएल 2023 में कितने रन बनाए?

Ans: शिवम दुबे ने आईपीएल 2023 में 13 पारियों में 363 रन बनाए थे।

Q: शिवम दुबे के कितने बच्चे हैं?

Ans: शिवम दुबे ने 16 जुलाई 2021 को अपनी गर्लफ्रेंड अंजुम खान के साथ शादी रचाया है और 1 साल के बाद उनको एक बेटा हुआ है। जिसका नाम अयान है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

Leave a Comment