रिंकू सिंह का जीवन परिचय, जन्म, उम्र, शिक्षा, शादी, संपत्ति

Rinku Singh Biography In Hindi

रिंकू सिंह, एक उभरते हुए युवा भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। जो घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं। और इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं। रिंकू सिंह आईपीएल 2023 के दौरान गुजरात टाइटंस के खिलाफ बेहद रोमांचक मुकाबले के अंतिम ओवर में 5 गेंदो में लगातार 5 छक्के लगाकर सुर्खियों में आए थे। उन्होंने अपने कड़ी मेहनत और प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह बना ली है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now
Rinku Singh Birth and Family
Rinku Singh Birth and Family

रिंकू सिंह का जन्म और फैमिली | Rinku Singh Birth and Family

रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। रिंकू के पिता खान चंद्र सिंह घर-घर सिलेंडर पहुंचाने का काम करते थे। और उनके बड़े भाई ऑटो चालक थे। उनकी मां वीणा देवी एक गृहणी है। पांच भाई-बहनों में रिंकू अपने माता-पिता के तीसरी संतान है। रिंकू को बचपन से ही क्रिकेट में रुचि थी। और बेहद गरीब व साधारण परिवार से होने के बावजूद उन्होंने अपनी लगातार मेहनत और लगन से क्रिकेटर बनने का सपना पूरा कर लिया है।

रिंकू सिंह जीवनी और पारिवारिक जानकारी

पूरा नाम (Full Name)रिंकू खानचंद्र सिंह
उपनाम (Nick Name)रिंकू
जन्म की तारीख (Date Of Birth)12 अक्टूबर 1997
जन्म स्थान (Place Of Birth)अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
उम्र (Age)26 साल
जर्सी नंबर (Jersey Number)35
पिता का नाम (Father’s Name)खानचंद्र सिंह
माता का नाम (Mother’s Name)वीना देवी
भाई का नाम (Brother’s Name)जीतू सिंह 
बहन का नाम (Sister’s Name)नेहा सिंह
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)अविवाहित
गर्लफ्रेंड का नाम (Girlfriend’s Name)ज्ञात नहीं

रिंकू सिंह की शिक्षा | Rinku Singh Education Qualification

परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण रिंकू ज्यादा पढ़ाई नहीं कर पाए थे। रिंकू सिंह सिर्फ 9वीं कक्षा तक ही पढ़े हैं। रिंकू को पढ़ाई से ज्यादा क्रिकेट में मन लगता था इसलिए उन्होंने अपनी पढ़ाई 9वीं के बाद छोड़ दी।

रिंकू सिंह का शुरुआती करियर | Rinku Singh Early Career

रिंकू सिंह को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। और उन्हें इस खेल में खुद को स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। छोटी उम्र में ही उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए अपने गांव के पास ही एक क्लब में शामिल हो गए थे। अपने परिवार की खराब स्थिति को देखते हुए रिंकू सिंह ने अपने भरण-पोषण करने के लिए ईंट-भट्टे में एक मजदूर के रूप में काम किया है।

इन खराब स्थिति के बावजूद रिंकू ने क्रिकेट के प्रति अपने लगाव को नहीं कम होने दिया। वह अपनी टीम के लिए खेलते रहे और कई टूर्नामेंट में भाग लेते रहे। 2012 में रिंकू ने एक स्कूल टूर्नामेंट में बाइक जीता था। शुरू में क्रिकेट खेल कर उन्होंने जो पैसा कमाया था, वह घर का कर्ज चुकाने में ही खत्म हो गया। अलीगढ़ के छोटे-छोटे ग्राउंड में खेलने वाले रिंकू सिंह जल्द ही बड़े-बड़े टूर्नामेंट भी खेलने लगे। इसके बाद उनका चयन उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम में हो गया। उन्होंने Under-16, Under-19 और Under-23 स्तर पर UP और Under-19 स्तर पर सेंट्रल जोन का प्रतिनिधित्व भी किया है।

रिंकू सिंह का घरेलू क्रिकेट करियर | Rinku Singh Domestic Career

मार्च 2014, 16 साल की उम्र में रिंकू सिंह ने उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन किया और 83 रनों के स्कोर के साथ उस मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। रिंकू ने लिस्ट ए क्रिकेट में 55 मैच खेले हैं। जिसमें 93.98 की स्ट्राइक रेट के साथ टोटल 1844 रन बनाए हैं। 5 नवंबर 2016 को रिंकू सिंह ने रणजी ट्रॉफी 2016-17 में उत्तर प्रदेश टीम के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया और अपनी टीम के लिए कुछ महत्वपूर्ण परियां खेली थी।

बाद में, रिंकू सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी 2018 के एक मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। जहां उन्होंने त्रिपुरा के खिलाफ 44 गेंदों में नाबाद 91 रनों की तूफानी पारी खेली थी। शुरुआत में एक सफेद गेंद के तेज गेंदबाज के रूप में अपना नाम बनाने वाले रिंकू सिंह के लिए 2018-19 रणजी ट्रॉफी टर्निंग सीजन रहा था। जहां उन्होंने 10 मैचों में 105.88 की औसत से 4 शतक और 3 अर्धशतक के साथ 953 रन बनाए थे। वह उस सीजन तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे।

Rinku Singh IPL Career
Rinku Singh IPL Career

रिंकू सिंह का आईपीएल करियर | Rinku Singh IPL Career

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद रिंकू सिंह को 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब ने ₹10 लाख में खरीदा था। लेकर सीजन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था। IPL 2018 के नीलामी में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने ₹80 लाख रुपए में खरीदा था। जो उनके बेस प्राइस का चार गुना था। तब से रिंकू कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े हुए हैं। हालांकि रिंकू को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ शुरुआती 3 सीजन में उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिले था।

उन्हें 10 मैच खेलने का मौका मिला था जिसमें उन्होंने मात्र 77 रन बनाए थे। लेकिन आईपीएल 2021 के सीजन में वह घुटने की इंजरी के चलते एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।रिंकू को आईपीएल 2022 के नीलामी में केकेआर ने ₹55 लख रुपए में खरीदा था। उस सीजन रिंकू ने 7 मैच खेले थे और 148.72 की स्ट्राइक रेट से 174 रन बनाए थे। केकेआर ने 2023 IPL सीजन के लिए भी रिंकू सिंह को टीम में बरकरार रखा था।

फिर 9 अप्रैल 2023 को रिंकू सिंह ने आईपीएल के इतिहास में एक शानदार रिकार्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच के अंतिम ओवर में यश दयाल की पांच गेंद में लगातार पांच छक्के लगाकर कर केकेआर को एक यादगार जीत दिलाई थी। और रातों-रात स्टार बन गए थे। आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह ने 14 मैचों में 149.53 की स्ट्राइक रेट से 477 रन बनाए थे और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को प्रभावित किया था।

Rinku Singh International Cricket Career
Rinku Singh International Cricket Career

रिंकू सिंह का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर | Rinku Singh International Cricket Career

आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद रिंकू सिंह को भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने का मौका मिल गया। 18 अगस्त 2023, रिंकू सिंह ने डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ T20 अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। लेकिन उस मैच में रिंकू को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 21 गेंदों में दो चौके और 3 छक्को की मदद से 38 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड से भी नवाजा गया था। रिंकू सिंह ने अब तक 11 मैच खेले हैं। जिसमें से उन्होंने 82.67 की औसत और 183.7 की स्ट्राइक रेट से 248 रन बनाए हैं।

रिंकू सिंह का अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू | Rinku Singh International Debut

  • टी20I डेब्यू- 18 अगस्त 2023 को आयरलैंड के खिलाफ, डबलिन में
  • वनडे डेब्यू- अभी नहीं
  • टेस्ट डेब्यू- अभी नहीं

रिंकू सिंह का ओवरऑल क्रिकेट करियर | Rinku Singh Career Summary

FormatMInnNORunsHSAvgBFSR100200504s6s
T20I11742486882.67135183.70012613
IPL312997256736.25510142.160045438

रिंकू सिंह के नाम कुछ रिकॉर्ड

  • रिंकू सिंह आईपीएल इतिहास में लगातार पांच छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।
  • रिंकू सिंह आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए एक ओवर में सबसे ज्यादा (30) रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
  • आईपीएल इतिहास में 7 गेंद में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड। रिंकू सिंह ने 7 गेंद पर 40 रन बनाए हैं।
  • आईपीएल के आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रिंकू सिंह के नाम है।
  • आईपीएल के एक सीजन में नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रिंकू सिंह के नाम है।

रिंकू सिंह की पसंद और नापसंद | Rinku Singh Likes and Dislikes

पसंदीदा बल्लेबाजसचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना
पसंदीदा गेंदबाजज्ञात नहीं
पसंदीदा अभिनेताशाहरुख खान
पसंदीदा अभिनेत्रीश्रद्धा कपूर

रिंकू सिंह से जुड़े विवाद | Rinku Singh Controversies

30 में 2019, रिंकू सिंह को अबू धाबी में रमदान T20 टूर्नामेंट में खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें 3 महीने के लिए निलंबित कर दिया था। क्योंकि उन्होंने टूर्नामेंट में खेलने से पहले बोर्ड से अनुमति नहीं ली थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नियमों के अनुसार बोर्ड में नामांकित खिलाड़ी को विदेश में किसी भी टूर्नामेंट खेलने की अनुमति नहीं है।

Rinku Singh Net Worth
Rinku Singh Net Worth

रिंकू सिंह की कुल संपत्ति | Rinku Singh Net Worth

रिंकू सिंह का बचपन भले ही गरीबी में गुजरा हो, लेकिन आज वह करोड़ो के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक रिंकू सिंह की नेट वर्थ लगभाग 50 करोड़ रुपये है। उनकी सलाना आय करीब 60 लाख है। रिंकू सिंह को पहली बार किंग्स इलेवन पंजाब ने 2017 के आईपीएल सीजन में 10 लाख रुपए में खरीदा था।

2018 सीज़न में रिंकू सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 80 लाख की कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया था। तब से वाह कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ गए हैं। रिंकू को आईपीएल 2022 की मेघा नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 55 लाख में खरीदा था, और 2023 आईपीएल सीजन के लिए रिटर्न किया गया था।

कुल संपत्ति (Net Worth – 2023)$1 मिलियन
कुल संपत्ति भारतीय रूपयों में (Net Worth In Indian Rupees)₹8 करोड़ +
वार्षिक आय (Yearly Income)₹1 करोड़ +
मासिक आय (Monthly Income)₹10 लाख +
आय के स्रोत (Income Source)सैलरी, आईपीएल, ब्रांड विज्ञापन आदि

रिंकू सिंह के बारे में कुछ रोचक तथ्य | Interesting Facts About Rinku Singh

  • रिंकू सिंह का जन्म और पालन पोषण उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ है।
  • आर्थिक स्थिति सही नही होने के कारण उन्होंने अपने बचपन को काफी संघर्षों के साथ बिताया है।
  • आर्थिक स्थिति के सही नही होने के कारण ही उन्होंने अपनी पूरी शिक्षा भी ग्रहण नहीं कर पाई।
  • उन्हें बचपन से ही क्रिकेट में रुचि थी और वह अपने भाइयों एवं पड़ोस के लड़कों के साथ है खेला करते थे।
  • वह अपनी सेहत को लेकर भी सतर्क रहते हैं एवं नियमित वर्कआउट करते हैं।
  • वह एक साधारण पृष्ठभूमि वाले परिवार से आते हैं जहां उनके पिता एक एलपीजी डिलीवरी मां गृहणी और उनके भाई ऑटो रिक्शा चालक हैं।
  • वर्ष 2014 में विजय हाजारे ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश के साथ उन्होंने अपना पहला मैच खेला था।
  • वर्ष 2017 में उन्हें आईपीएल में किंग्स XI पंजाब द्वारा 10 लाख रुपए की कीमत के साथ अपनी टीम का हिस्सा बनाया गया था।
  • वर्ष 2020 में उनके दाहिने घुटने में मेनिस्क फट जाने के कारण वह 6 महीने के लिए क्रिकेट से बाहर हो गए थे।

Conclusion: हमें पूरी उम्मीद है कि आपको (रिंकू सिंह का जीवन परिचय | Rinku Singh Biography In Hindi) पसंद जरूर आया होगा। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। आपको लगे कि (रिंकू सिंह का जीवन परिचय | Rinku Singh Biography In Hindi) में हमसे कुछ छूट गया है तो आप हमें कमेंट में बता सकते हैं।

रिंकू सिंह से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

Q: रिंकू सिंह किस लिए प्रसिद्ध है?

Ans: रिंकू सिंह (जन्म 12 अक्टूबर 1997) एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर है। जो भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। उन्होंने अगस्त 2023 में आयरलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदार्पण किया था। वह इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच लगातार छक्के मारने के बाद चर्चाओं में आ गए।

Q: रिंकू सिंह क्रिकेटर का गांव कौन सा है?

Ans: रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1957 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। रिंकू सिंह पांच भाई-बहन में तीसरे नंबर पर है। रिंकू के पिता की आर्थिक स्थिति खराब थी। उनके पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे।

Q: रिंकू सिंह कौन हैं?

Ans: रिंकू सिंह एक भारतीय क्रिकेटर है। जो घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं।

Q: रिंकू सिंह पहले क्या करते थे?

Ans: रिंकू सिंह को बचपन से ही क्रिकेट में बहुत दिलचस्पी थी। और उन्होंने इस खेल में खुद को स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत की है। परिवार की स्थिति खराब होने के कारण रिंकू को अपना भरन-पोषण करने के लिए ईंट-भट्टे में एक मजदूर के रूप में काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

Q: रिंकू सिंह ने किस मैच में 5 छक्के लगाए?

Ans: रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 के दौरान गुजरात टाइटंस के खिलाफ बेहद ही रोमांचक मुकाबले के अंतिम ओवर में 5 गेंद में लगातार 5 छक्के लगाकर सुर्खियों में आए थे। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और प्रदर्शन के दम पर अब भारतीय टीम में भी जगह बना ली है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment