जानें सूर्यकुमार यादव का पूरा जीवन परिचय, जन्म, उम्र, शिक्षा , शादी, संपत्ति

Suryakumar Yadav Biography In Hindi

सूर्यकुमार यादव जिन्हें आप स्काई के नाम से भी जानते हैं। यह एक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट जगत के खिलाड़ी हैं। जिन्हें मिस्टर 360 डिग्री के नाम से भी यह प्रसिद्ध है।यह दाएं हाथ के आक्रमक बल्लेबाज है। यह इंडियन प्रीमियर लिंग यानी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। और अपने घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। सूर्यकुमार यादव ने अपने तेजतर्रार बल्लेबाज़ी से क्रिकेट की दुनिया में एक अलग ही पहचान बनाई है। मिस्टर 360 यानि सूर्यकुमार यादव पुरे वर्ल्ड का सर्वश्रेष्ठ T20 मैच में बल्लेबाज माना गया है। इसे एवी डिविलियर का दूसरा रूप भी माना गया है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

सूर्यकुमार यादव का जन्म और फैमिली | Suryakumar Yadav Birth and Family

मिस्टर 360 डिग्री यानि सूर्यकुमार का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई में एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। उनका पूरा नाम सूर्यकुमार अशोक यादव है। और उनके पिताजी का नाम अशोक कुमार यादव है। जो की भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का कार्य करते हैं। और उनके माता का नाम स्वप्ना यादव है। जो एक ग्रहणी है। सूर्यकुमार यादव के माता-पिता की एकमात्र यही बेटे हैं।

उनकी एक बहन है, जिसका नाम दिनल यादव है। सूर्यकुमार का फैमिली मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी से बिलोंग करते है। लेकिन उनके पिता बीएआरसी में काम करने के लिए गाजीपुर से मुंबई चले आए थे। वर्ष 2016 में सूर्यकुमार यादव ने डांस कोच देविशा शेट्टी से अपनी शादी को रचाई है।

सूर्यकुमार यादव जीवनी और पारिवारिक जानकारी

सूर्यकुमार यादव का पूरा नामसूर्यकुमार अशोक यादव
उपनाम (Nick Name)सुर्या, स्काई
डेट ऑफ बर्थ (Date Of Barth)14 सिंतबर 1990
जन्म स्थान ( Barth Palce)मुंबई, महाराष्ट्र
उम्र (Age)33 साल
पिता का नाम (Father’s Name)अशोक कुमार यादव
माता का नाम (Mother’s Name)स्वप्ना यादव 
बहन का नाम (Sister’s Name)दिनल यादव
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)विवाहित
पत्नी का नाम (Wife’s Name)देविशा शेट्टी

सूर्यकुमार यादव की शिक्षा | Suryakumar Yadav Education Qualification

मिस्टर 360 यानी सूर्यकुमार यादव ने अपनी शुरुआती शिक्षा मुंबई के परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय में पूरा किया है। बाद में उन्होंने मुंबई के परमाणु ऊर्जा जूनियर कॉलेज और फिर पिल्लई कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स, कमर्स एंड साइंस में अपना नाम लिखवा लिया था। जहाँ उन्होंने बीकॉम की डिग्री को हासिल की है। उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलने में काफी ज्यादा रुचि थी। इसलिए उन्होंने क्रिकेट की कोचिंग को भी लेना आरंभ कर दिया।

सूर्यकुमार यादव का शुरुआती जीवन | Suryakumar Yadav Early Life

मिस्टर 360 यानी सूर्यकुमार यादव को महज 10 साल की ही आयु में उनके पिता ने चेंबुर में बीएआरसी कॉलोनी में क्रिकेट खेलने के लिए उसका नामांकन करवा दिया था। केवल 12 वर्ष की आयु में ही वह एल्फ वेंगसरकर अकादमी चले गए। जहाँ उन्हें पूर्व भारत के महान दिलीप वेंगसरकर से क्रिकेट के एक एक बारीकियों को सीखने का सीखने का मौका मिला। बाद में सूर्यकुमार यादव ने जिमखाना क्रिकेट क्लब में क्लब क्रिकेट खेलना आरंभ कर दिया। मुंबई में उन्होंने पारसी जिमखाना ,भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड टीम, शिवाजी पार्क जिमखाना और दादर यूनियन क्लब के लिए क्रिकेट खेलने आरंभ कर दिया।

सूर्यकुमार यादव का घरेलू क्रिकेट करियर | Suryakumar Yadav Domestic Career

वर्ष 2010 में सूर्यकुमार यादव ने अपने क्रिकेट की शुरुआत कर दिया था। सूर्यकुमार यादव ने 11 फरवरी 2010 को अपने घर के राज्य मुंबई के लिए गुजरात के खिलाफ विजय हज़ारे ट्रॉफी के लिए खेले थे। सूर्यकुमार यादव ने उस मैच में 37 गेंदों पर 41 रन बनाकर उस मैच का दूसरा स्कोरर बन गया था। उन्होंने कुछ महीने के बाद ही मुस्ताक अली ट्रॉफी में भी हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के लिए T20 में अपना डेब्यू किया।

लेकिन वह 5 रन पर आउट हो गए थे। जिससे टीम को सात विकेट से एक बहुत बड़ी हार का सामना करना पड़ा। वही सूर्यकुमार यादव को 2010 के अंत में दिल्ली के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलने का अवसर मिला। वही उस मैच में उन्होंने 73 रन का स्कोर बनाया था।

2011-12 के रणजी ट्रॉफी में सूर्यकुमार यादव ने एक बेहतरीन बल्लेबाजी की और कुल 9 मैचों में 68.54 की एवरेज से 754 रन बनाकर मुंबई के सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाने वाले खिलाडी बन गए। उस सीजन के तीसरे मैच में उड़ीसा के खिलाफ उन्होंने दोहरा शतक भी लगा दिया। फिर सूर्यकुमार यादव ने अगले मैच में एक और शतक जड़ दिए। 2011 से 12 सीजन में U23 स्तर पर सूर्यकुमार यादव ने 1000 से भी अधिक रन बनाए थे।

सूर्यकुमार यादव ने 2014-15 के रणजी सीजन से पहले मुंबई टीम का कप्तान बनाया गया। हालांकि कुछ समय के बाद ही उन्होंने बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान देने के लिए कप्तानी भी छोड़ दिया था। 2020 से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए सूर्यकुमार यादव को मुंबई का कप्तान भी नियुक्त किया गया था।

सूर्यकुमार यादव का आईपीएल करियर | Suryakumar Yadav IPL Career

Suryakumar Yadav IPL Career
Suryakumar Yadav IPL Career

सूर्यकुमार यादव ने घरेलु क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन से प्रभावित होकर मुंबई इंडियंस ने 2012 के आईपीएल सीजन में उन्हें 10 लाख के बेस प्राइस में खरीद लिया था। हालांकि सचिन तेंदुलकर,रोहित शर्मा और कीरोन पोलार्ड की उपस्थिति में उन्हें खेलने का अवसर नहीं मिल पाया। फिर 2014 के आईपीएल ऑक्शन में KKR ने सूर्यकुमार यादव को 70 लख रुपए में खरीद लिया था। 2015 के आईपीएल में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 गेंद में पांच शानदार छक्के के साथ 46 रनो की पारी खेलकर मैच को जीताकर काफी सुर्खिया बटोरी। वह लगभग 4 साल kkr टीम में खेलते रहे।

2018 में सूर्यकुमार यादव ने अपने भयानक आक्रामक प्रदर्शन को दिखाते हुए मुंबई इंडियंस ने उन्हें फिर से अपनी टीम में शामिल कर लिया था। उस सीजन में वह मुंबई इंडियंस के लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए थे। और कुल मिलाकर 512 रन का योगदान दिया था। उसकी मदद से मुंबई इंडियंस ने चौथी पर आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव को आईपीएल 2023 में ₹8 करोड़ में रिटर्न रख लिया।

सूर्यकुमार यादव का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर | Suryakumar Yadav International Cricket Career

Suryakumar Yadav International Cricket Career
Suryakumar Yadav International Cricket Career

टी20 क्रिकेट–

घरेलू क्रिकेट और आईपीएल क्रिकेट में करीब एक दशक के बावजूद सूर्यकुमार यादव को साल 2021 में भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने का अवसर मिला।सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ 14 मार्च 2021 को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पदार्पण किया। हालांकि सूर्यकुमार यादव ने अपने पहले T20 माचो में बल्लेबाजी करने का अवसर नहीं दिया गया। लेकिन सीरीज के चौथे मैच में T20 अंतर्राष्ट्रीय में अपना पहली गेंद पर ही छक्का जड़ दिया था। और ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए थे।

T20 क्रिकेट मेंअपनी बेहतरीन बल्लेबाज़ी से क्रिकेट की दुनिया में एक अलग ही पहचान बना लिया। वह 2021 T20 वर्ल्ड कप भारतीय टीम का हिस्सा भी रहा। जिसमे की उन्होंने कुल चार मैच खेले और तीन पारियों में 42 रन का योगदान दिया। 2022 में आयरलैंड के खिलाफ टी20 आई सीरीज में बेहतर बल्लेबाजी की और 30 अक्टूबर 2022 को आईसीसी T20 आई इंटरनेशनल मैच में बल्लेबाज़ी की रैंकिंग में अपना पहला स्थान बनाया। भारतीय खिलाडी सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के लिए बहुत टी 20 इंटरनेशनल मैच में एक्स फैक्टर’ साबित हुए हैं।

वनडे क्रिकेट–

18 जुलाई 2021 को सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के विपक्ष वनडे इंटरनेशनल मैच में अपना पहला पदार्पण किया था। उन्होंने वनडे इंटरनेशनल मैच में कुल 31 रन बनाए थे। 21 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने अपना पहला वनडेअर्धशतक लगाया था। उस दौरान सूर्यकुमार यादव ने वनडे में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन नहीं कर पाया था। वह अब तक 31 वनडे मैच खेले हैं। और 26.76 की औसत से कुल 669 रन बनाए हैं। चार अर्धशतक भी लगाए।

टेस्ट क्रिकेट–

9 फरवरी 2023 को भारतीय खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में अपना पदार्पण किया। मार्च 2023 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ के खेलते हुए। सूर्यकुमार एक मात्र भारतीय क्रिकेटर बन गए। जो की तीन मैचों की एकदिवसीय श्रंखला में गोल्डन डक का शिकार भी बना था।

सूर्यकुमार यादव का अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू | Suryakumar Yadav International Debut

  • टी20 डेब्यू– 14 मार्च 2021, इंग्लैंड के खिलाफ
  • वनडे डेब्यू– 18 जुलाई 2021, श्रीलंका के खिलाफ
  • टेस्ट डेब्यू– 09 फरवरी 2023, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

सूर्यकुमार यादव का ओवरऑल क्रिकेट करियर | Suryakumar Yadav Career Summary

प्रारूपकुल मैचपारीकुल रनउच्चतम स्कोरऔसतस्ट्रइक रेटशतकदोहराशतकअर्धशतकचौके छक्के
टेस्ट (Test)11888.040.000010
वनडे (ODI)373577372*25.76105.020048019
टी20 (T20)6057214111745.55171.554017192123
आईपीएल (IPL)139124324910331.85143.321021349112

सूर्यकुमार यादव के नाम कुछ रिकॉर्ड | Suryakumar Yadav Records

  • भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव दुनिया के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं। जिनका टी20i में 180 से अधिक का सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट बना है।
  • सूर्यकुमार यादव T20 डेब्यू मैच में पहले ही गेंद पर छक्का मारने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।
  • भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव 6 नवंबर 2022 को एक कैलेंडर वर्ष में 1000 टी20 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।
  • 30 अक्टूबर 2022 को सूर्यकुमार यादव को बल्लेबाजों के लिए आईसीसी टी20 आई रैंकिंग में पहला स्थान भी प्राप्त किया था।
  • नवंबर 2022 में एक कैलेंडर वर्ष में T20 आई में दो शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। और रोहित शर्मा का भी रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।
  • भारतीय बल्लेबाजी सूर्यकुमार यादव T20 में शतक बनाने वाले केवल पांचवें खिलाड़ी के लिस्ट में नामजद हैं। और चौथे या उसे नीचे बल्लेबाजी करते हुए इस आंकड़े तक पहुंचने वाले केवल दूसरे खिलाड़ी हैं।
  • अक्टूबर 2022 में वह टी20 आई में 1000 रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज़ बन गए।
  • भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव केएल राहुल के दूसरे सबसे तेज टी20 शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 46 गेंद में शतक लगाने की उपलब्धि को भी हासिल किया।

सूर्यकुमार यादव की शादी | Suryakumar Yadav Wife

Suryakumar Yadav Wife
Suryakumar Yadav Wife

भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने 7 जुलाई 2016 को मुंबई की एक डांस कोच (Suryakumar Yadav Wife) देवीसा शेट्टी से अपनी शादी रचाया। दोनों पहली बार में कॉलेज आफ कमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई में मिले थे। दोनों ने पहले दोस्ती की फिर इस दोस्ती को धीरे-धीरे प्यार में तकदील किया। और 4 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उन दोनों ने अपनी शादी करने का निर्णय किया। तो हम आपको बता दें, सूर्यकुमार यादव को अपनी पत्नी से कोई बेटा या बेटी नहीं हुई है।

सूर्यकुमार यादव की नेटवर्थ | Suryakumar Yadav Net Worth

Suryakumar Yadav Net Worth
Suryakumar Yadav Net Worth

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यकुमार यादव की कुल संपत्ति (Suryakumar Yadav Net Worth) 55 करोड़ रुपए की है। सूर्यकुमार यादव बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्टैक्ट के तहत ग्रेड B कैटेगेरी के क्रिकेटर हैं। जिससे सूर्या को सालाना 3 करोड़ सैलरी दी जाती है। जबकि हर टेस्ट मैच को खेलने के लिए उन्हें 15 लाख दिए जाते है। हर वनडे मैच खेलने के लिए ₹6 लाख दिए जाते हैं।

और हर T20 मैच खेलने के लिए ₹3 लाख दिए जाते हैं। सूर्यकुमार ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के संग 8 करोड रुपए का अपने आप को अनुबंद किया है। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव कई ब्रांड एंडोर्समेंट भी करते हैं। सूर्यकुमार के पास मुंबई के चेंबूर इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट कंपलेक्स है। जिनकी कीमत लगभग 8 से 10 करोड़ रुपए के बीच बताई जा रही है।

सूर्यकुमार यादव की कुल सम्पत्ति (Net worth)55 करोड़ रुपये
बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट सैलरी3 करोड़ रुपये
टेस्ट मैच फीस15 लाख रुपये
वनडे मैच फीस6 लाख रुपये
टी20 मैच की फीस 3 लाख रुपये
आईपीएल8 करोड़ रुपये

सूर्यकुमार यादव ब्रांड एंडोर्समेंट | Suryakumar Yadav Brand Endorsement

  • Dream11
  • Boult Audio
  • फ्रीहिट
  • सरीन स्पोर्ट्स
  • 100एमबी – मास्टर ब्लास्टर
  • Noise
  • Nutrezy
  • Zebronics
  • डैनियल वेलिंगटन
  • सोफिट इंडिया सोया मिल्क
  • अंकल टोनी इंडिया
  • सिक्का DCX

सूर्यकुमार यादव के बारे में रोचक तथ्य | Interesting Facts About Suryakumar Yadav

  • भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 के मुंबई के एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के निवासी हैं।
  • सूर्यकुमार यादव के बचपन में सूर्यकुमार यादव को दो खेल क्रिकेट और बैडमिंटन में काफी ज्यादा रुचि थी।
  • भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने 2010 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मुंबई के लिए अपना प्रदर्शन किया था। जिसमें उन्हें दिल्ली के खिलाफ 89 गेंद पर 73 रन का योगदान दिया था।
  • आईपीएल में सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की तरफ से मैच खेलते थे। और 2024 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे है।
  • भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने जब 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना प्रदार्पण किया। तब वह केवल 30 वर्ष की आयु के थे।
  • भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव मैदान के चारों ओर बड़े-बड़े शॉर्ट करने में काफी माहिर है। जिस वजह से उन्हें उनके फैंस मिस्टर 360 डिग्री के नाम से भी जानते हैं।
  • सूर्यकुमार यादव नंबर चार या उसे नीचे के स्थान पर खेलते हुए तीन T20 मैच में शतक बनाने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।
  • भारतीय खिलाडी सूर्यकुमार को टैटू गुदवाना काफी जायदा पसंद है। और उन्होंने अपने दाहिने कंधे पर अपने माता-पिता की टैटू को गोड़वाया है।
  • भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव के पास ओरियो और पाब्लो नाम के दो कुत्ते भी हैं। जिसे वो काफी ज्यादा प्यार भी करते है।
  • भारती सूर्यकुमार यादव अपनी पहली 6 वनडे पारियों में 30 से अधिक रन बनाने वाले केवल एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।

सूर्यकुमार यादव के जीवनी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

Q: सूर्यकुमार यादव का घर कहां है?

Ans: भारतीय खिलाडी सूर्यकुमार का जन्म मुंबई ,महाराष्ट्र के एक मिडल क्लास परिवार में हुआ था।

Q: सूर्यकुमार यादव किस राज्य का है?

Ans: मिस्टर 360 डिग्री यही सूर्याकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई में हुआ था। वह मुंबई, महाराष्ट्र में जन्मे एक भारतीय क्रिकेटर हैं।

Q: सूर्यकुमार यादव की पत्नी का नाम क्या है ?

Ans: भारतीय खिलाडी सूर्यकुमार के पत्नी का नाम देविसा शेठ्ठी है। जो की एक डांसर कोच थी।

Q: सूर्यकुमार यादव की उम्र क्या है ?

Ans: भारतीय खिलाडी सूर्यकुमार का आयु 2023 में लगभग 33 वर्ष हुआ है।

Q: सूर्यकुमार यादव का जर्सी नंबर क्या है ?

Ans: भारतीय खिलाडी सूर्यकुमार का जर्सी नंबर 63 है।

Q: सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड?

Ans: भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव दुनिया के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं। जिनका टी20i में 180 से अधिक का सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट बना है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment