IPL 2008 (IPL Season One): IPL के पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग को हरा पहली बार चैंपियन बनी राजस्थान रॉयल्स

IPL 2008 (IPL Season One): इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का पहला सीजन साल 2008 में हुआ था। महेंद्र सिंह की धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने जब आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2007 जीता था। उसके बाद से इस फॉर्मेट की भारत में लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ गई थी।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 2007 में आईपीएल इस्टैब्लिश किया था। और पहला सीजन 18 अप्रैल से 1 जून के बीच खेला गया था। डबल राउंड रोबिन लीग स्टेज के साथ पहला सीजन शुरू हुआ। जिसमें 8 फ्रेंचाइजी टीम में एक-एक मैच अपने होम ग्राउंड पर और एक-एक मैच विरोधी टीम के होम ग्राउंड पर खेली। और फिर चार टीम सेमीफाइनल में पहुंची। और दो टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला गया था।

ये पाकिस्तानी क्रिकेटर खेल चुके हैं आईपीएल!

यह आईपीएल का इकलौता ऐसा सीज़न था। जिसमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी खेलने का मौका मिला था। शोएब अख्तर, उमर गुल, सलमान बट, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, मोहम्मद आसिफ, सोहैल तनवीर, कामरान अकमल, यूनिस खान, मिसबाह उल हक, शाहिद अफरीदी, समेत अजहर महमूद जैसे पाकिस्तानी खिलाड़ी IPL का हिस्सा रह चुके है।

IPL 2008 की नीलामी से जुड़ी खबर

आईपीएल 2008 के टीम ओनरशिप के लिए नीलामी 24 जनवरी 2008 को हुई थी। मुंबई सबसे महंगी टीम थी, आईपीएल के पहले सीजन के लिए हर टीम के पास सैलरी कैप करीब 20 करोड रुपए था। सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, राहुल द्रविड़, युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग को आइकॉन प्लेयर की लिस्ट में डाला गया था। वहीं कुछ खिलाड़ियों को मार्की प्लेयर की लिस्ट में रखा गया था। खिलाड़ियों का नीलामी 20 फरवरी को हुआ था। धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी हुए थे, चेन्नई सुपर किंग ने उन्हें 1.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदा था। Andrew Symonds सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने थे।

कौन-कौन स्थान पर हुआ था मैच

आपको बता दे की साल 2008 में आईपीएल की जब शुरुआत हुई थी तब 8 सभी फ्रेंचाइजी टीम को एक-एक मैच अपने होम ग्राउंड पर और एक-एक मैच विरोधी टीम के होम ग्राउंड पर खेलना था। ऐसे में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम, मोहाली के पीसीए स्टेडियम, कोलकाता के ईडन गार्डन्स, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम और जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर आईपीएल 2008 के मैच खेले गए थे।

IPL 2008 Points Table

TeamMatchWinLosePoints
Rajasthan Royals1411322
Kings XI Punjab1410420
Chennai Super Kings148616
Delhi Daredevils147615
Mumbai Indians147714
Kolkata Knight Riders146713
Royal Challengers Bangalore144108
Deccan Chargers142124

आईपीएल 2008 के दो बड़े विवाद | Two big controversies of IPL 2008

पहले सीजन में चीयर लीडर्स और पार्टियों को लेकर कुछ फ्रेंचाइजी टीमों और कुछ क्रिकेटरों की जमकर निंदा हुई थी। इसमें कुछ विदेशी चीयर लीडर्स को भी शामिल किया गया था। लंदन की दो चीयर लीडर्स को मोहाली स्टेडियम में घुसने से भी रोका गया था। चीयर लीडर्स को रोकने का वजह था, त्वचा का रंग। इसको लेकर काफी बड़ा विवाद हुआ था।

वहीं इसी सीजन एक जो सबसे बड़ा विवाद हुआ था। वह था हरभजन सिंह का श्रीसंत को थप्पड़ मारना। 25 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई इंडियंस को हराया था। मुंबई इंडियन के स्टैंडइन कप्तान हरभजन सिंह ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी श्री संत को थप्पड़ जड़ दिया था। टीवी कैमरे पर श्रीसंत रोते हुए नजर आए थे। जिसकी तस्वीर और वीडियो खूब शेयर हुआ था। इसके लिए हरभजन सिंह को बैन भी झेलना पड़ा था।

IPL 2008 के फाइनल मैच का रोमांच

शेन वार्न की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी पर भारी पड़ी थी। और राजस्थान रॉयल्स ने आखिरी गेंद पर IPL की पहली ट्रॉफी 3 विकेट से जीत कर अपने नाम कर ली थी। सीएसके ने 5 विकेट पर 163 रन बनाए थे, जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 7 विकेट पर 164 रन बनाकर इस मैच में जीत दर्ज कर ली और खिताब अपने नाम कर लिया था।

Conclusion: साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई थी। यह आईपीएल का पहला सीजन था। इस सीजन जो भी बड़ी घटनाए हुई थी। उन सभी घटनाओ को हमने इस आर्टिकल में बिस्तार से बताया है। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो हमें कमेंट में जरूर बताएं।

IPL 2008 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (FAQ)

Q: 2008 का आईपीएल कप किसने जीता?

Ans: IPL 2008 फाइनल मैच के आखिरी गेंद तक चले इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया था। यूसुफ पठान को फाइनल मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। और सेन वाटसन को टूर्नामेंटका सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।

Q: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत कब हुई?

Ans: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 18 अप्रैल का दिन बेहद खास है। इसी दिन साल 2008 में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई थी। उद्घाटन सत्र का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया था।

Q: IPL 2008 में सबसे मजबूत टीम कौन सी है?

Ans: 2008 में राजस्थान रॉयल्स चैंपियन बनी थी। इस सीज़न में राजस्थान रॉयल्स ने शेन वार्न की कप्तान में चेन्नई सुपर किंग को तीन विकेट से हरा कर पहले सीज़न में जीत का खिताब अपने नाम कर लिया था।

Q: IPL 2008 में सबसे महंगी टीम कौन सी है?

Ans: आईपीएल 2008 में सबसे महंगी टीम मुंबई इंडियंस थी। लेकिन अगर सबसे महंगी खिलाड़ी की बात की जाए, तो वह महेंद्र सिंह धोनी थे। चेन्नई सुपर किंग की टीम ने महेंद्र सिंह धोनी को 2008 में 9.5 करोड़ की कीमत देकर खरीदा था। धोनी उस साल के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए थे।

Q: 2008 में IPL में कुल कितनी टीम थी?

Ans: साल 2007 में T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत में पहली बार आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। पहले सीजन में 8 टीमों ने हिस्सा लिया था। यह आठ टीमें राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और डेक्कन चार्जर्स थीं।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment