IPL 2024 Auction: आज है आईपीएल 2024 का नीलामी, जाने किस टीम के पास कितने पैसे हैं और कौन-कौन प्लेयर हुए लिस्ट में शामिल

IPL 2024 Auction: IPL 2024 के लिए मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली है। यह आईपीएल इतिहास में पहली बार होगा, जब नीलामी विदेश में होगा। आईपी गवर्निंग काउंसिल 333 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया है। आज यह मिनी ऑक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 से शुरू होगा।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

IPL 2024 Auction Updates

IPL 2024 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 मिनी ऑक्शन को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। यह नीलामी आज (19 दिसंबर) दुबई में होने वाली है। यह आईपीएल इतिहास में पहली बार होगा जब नीलामी भारत देश में नहीं बल्कि अन्य देश में हो रहा है।

इस नीलामी में 333 खिलाड़ियों की बोली लगने वाली है। इन प्लेयर्स की लिस्ट को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने पहले ही जारी कर दिया था। इस बार यह मिनी ऑक्शन भारतीय समय अनुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगी। नीलामी के लिए शार्ट लिस्ट किए गए 333 खिलाड़ियों में 214 भारतीय खिलाड़ी शामिल है। जबकि, 119 विदेशी खिलाड़ी है। साथ ही इस लिस्ट में 111 कैप्ड और 215 अनकैप्ड प्लेयर है।

इस नीलामी में कितने खिलाड़ी शामिल है?

IPL 2024 Auction: बीसीसीआई के अनुसार इस साल होने वाले आईपीएल में कुल 1166 खिलाड़ियों ने खुद को नीलामी के लिए पंजीकृत कराया था। इसमें से 333 खिलाड़ियों को नीलामी के लिए शार्ट लिस्ट किया गया है। जिसमे 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी शामिल है।

इन 333 खिलाड़ियों में 116 ऐसे खिलाड़ी है जो अपने देश के लिए खेल चुके हैं। जबकि, 215 ऐसे खिलाड़ी है जिन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का कोई अनुभव नहीं है। 10 टीमों के पास टोटल 77 खिलाड़ियों की जगह खाली है। इस में से केवल 30 विदेशी खिलाड़ियों को खरीदा जा सकता है।

आईपीएल नीलामी कब और कहां होगी?

IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई में होगी। यह पहली बार हुआ है। जब देश के बाहर आईपीएल ऑक्शन हो रहा है। यह एक मिनी ऑक्शन है। और सभी टीमों के पास अधिकतर खिलाड़ी पहले से ही मौजूद है। इस नीलामी में सभी फ्रेंचाइजी टीम कुछ नए खिलाड़ियों को खरीद कर अपनी टीम को संतुलित करना चाहेगी।

अगले साल आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन होना है। इससे पहले यह आखिरी मिनी ऑक्शन है। ऐसे में सभी टीमें इस साल यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि जो पांच खिलाड़ी उन्हें अगले 5 साल के लिए टीम में चाहिए। वह इसी साल टीम में शामिल हो। ताकि, अगले साल नीलामी से पहले उन्हें रिटेन किया जा सके।

कौन-सी टीम के पर्स में कितना पैसा है?

IPL 2024 Auction: सबसे ज्यादा पैसा गुजरात टाइटंस के पास है। क्योंकि उन्होंने ट्रेड विंडो में अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड कर लिया था। गुजरात के पास 30.15 करोड़ रुपए हैं। इस टीम को 8 खिलाड़ी खरीदने है जिसमे 2 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

वही सबसे कम पैसे लखनऊ की टीम के पास में है। लखनऊ के पास 13.15 करोड़ रूपया है। इस राशि में यह कुल 6 खिलाड़ी खरीदने की कोशिश करेगी। जिसमें से एक विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं। सभी फ्रेंचाइजी टीम के पास कुल 77 खिलाड़ी खरीदने के लिए 262.95 करोड़ रुपये हैं।

टीममौजूदा खिलाड़ीपर्स में बचे रुपयेकितने प्लेयर खरीद सकते हैं
गुजरात टाइटन्स (GT)1738.15 करोड़8
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)1934 करोड़6
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)1332.7 करोड़12
चेन्नई सुपर किंग (CSK)1931.4 करोड़6
पंजाब किंग (PBKS) 1729.1 करोड़8
दिल्ली कैपिटल्स (DC)1628.95 करोड़9
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 1923.25 करोड़6
मुंबई इंडियंस (MI)1717.75 करोड़8
राजस्थान रॉयल्स (RR)1714.5 करोड़8
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)1913.15 करोड़6

IPL 2024 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ी

आईपीएल 2024 के लिए हो रही नीलामी मेंकुल 1166 खिलाड़ियों ने खुद को नीलामी के लिए पंजीकृत कराया था। जिसमें से 333 खिलाड़ियों को नीलामी के लिए शार्ट लिस्ट किया गया है। अगर आप इस शॉर्ट लिस्ट को देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें

कौन से बड़े खिलाड़ी नीलामी में शामिल नहीं हो रहें?

आईपीएल 2024 में कई बड़े खिलाड़ी शामिल नहीं हो रहे हैं। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, जो रूट और जोफ्रा आर्चर भी इस नीलामी का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं केदार जाधव, लिटन दास और साकिब अल हसन जैसे खिलाड़ियों को खरीदने में किसी भी टीम ने रुचि नहीं दिखाई और बीसीसीआई ने इनका नाम नीलामी की लिस्ट में शामिल नहीं किया है।

इस नीलामी में इन खिलाड़ियों को ज्यादा कीमत मिल सकती है?

8 साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क पर इस बार सबसे बड़ी बोली लगने की उम्मीद है। वहीं न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र भी इस आईपीएल का हिस्सा हो रहे हैं। उन पर भी फ्रेंचाइजी टीम करोड़ों रुपया की बोली लगा सकती है। रचिन का बेस प्राइस मात्र 50 लाख रुपया है। लेकिन वनडे विश्व कप में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन पर बड़ी बोली लगाई जा सकती है।

इस नीलामी को कैसे देखा जा सकता है?

अगर आप टीवी पर यह नीलामी देखना चाहते हैं। तो स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर इसे आप देख सकते हैं। वहीं, अगर आप मोबाइल फोन पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जिओ सिनेमा एप पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स चैनल देखने के लिए आपको सेट टॉप बॉक्स पर सब्सक्रिप्शन की जरूरत होती है। लेकिन जिओ सिनेमा एप पर आप अपने फोन में यह नीलामी बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment