महिला प्रीमियर लीग 2024 के तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सामने होगी गुजरात जायंट्स, देखे GG Vs MI Pitch Report

GG Vs MI Pitch Report: आज महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का तीसरा मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होने वाली है। इस सीजन का तीसरा मुकाबला आज रात 7:30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। गुजरात जायंट्स के कप्तान होंगे ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी (Beth Moony) और मुंबई इंडियंस के कमान भारतीय खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर के हाथों में होने वाली है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

अगर इन दोनों टीमों के आंकड़ों की बात की जाए तो अब तक गुजरात और मुंबई इंडियंस की महिला की में WPL इतिहास में दो बार आमने-सामने हुई है। दोनों के बीच हुई पिछली दो मैचों में मुंबई इंडियंस के हाथ बाजी लगी है। ऐसे में रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले में गुजरात जायंट्स पिछले सीजन की हार का हिसाब भी मुंबई से बराबर करना चाहेंगे। मुंबई इंडियंस पिछली सीजन खिताब जीतने में कामयाब रही थी। इस बार भी उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मुकाबले में आखिरी गेंद पर जीत मिली थी। ऐसे में गुजरात और मुंबई के बीच कांटे की टक्कर होने की पूरी उम्मीद है।

पिछले सीजन खेले गए दोनों मुकाबलों में मुंबई द्वारा दिए बड़े लक्ष्य को गुजरात जायंट्स की टीम हासिल नहीं कर सकी। पहले मुकाबले में मुंबई ने आठ विकेट पर 162 रन बनाए थे। जिसके जवाब में गुजरात 107/9 पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में मुंबई ने 5 विकेट पर 207 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया था। जिसके में गुजरात 64 रन बनाकर मुंबई इंडियंस के सामने ढेर हो गई थी। चलिए जानते है इस सीजन के तीसरे मुकाबले के लिए आज कैसी रहेगी चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच और मौसम का हाल

GG Vs MI Pitch Report

आज वूमेन प्रीमियर लीग के तीसरा मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। सीजन के पहले दो मुकाबले में रनों की जमकर बारिश हुई थी। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के लिए मिले 172 रनो के लक्ष्य को मुंबई इंडियंस ने आखिरी गेंद में हासिल करके शानदार जीत दर्ज की थी। दूसरे मुकाबले में आरसीबी ने 6 विकेट पर 157 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में यूपी वॉरियर्स की टीम 7 विकेट पर 155 रन बना सके। दो रनों के अंतर से यूपी वॉरियर्स को हर का सामना करना पड़ा।

बेंगलुरु के मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना आसान होता है। ऐसे में इसकी संभावना के बीच टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। पहले दो मुकाबले में यही हुआ है और तीसरे में भी ऐसा ही होने की पूरी उम्मीद है। बल्लेबाजी के लिए मुफीद पिच पर बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी। पिच से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को और बीच के ओवर में स्पिनर को मदद मिलने वाली है। पहले दो मुकाबले में ऐसा ही हुआ था।

आज कैसा होगा बेंगलुरु के मौसम का हाल?

मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच वूमेन प्रीमियर लीग 2024 का तीसरा मुकाबला आज रात 7:30 बजे से खेला जाना है। चलिए बेंगलुरु के मौसम की बात भी कर लेते हैं। बेंगलुरु में आज दिन भर अच्छी धूप खिली रहेगी। अच्छी बात यह है की बारिश का कोई भी खतरा आज के मैच पर नहीं होगा। इसके अलावा ओंस बहुत कम रहेगी। आज बेंगलुरु का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड तक हो सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिरने का अनुमान है। मैच के दौरान तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आस-पास होने वाली है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात जायंट्स (GG) प्लेइंग 11: लौरा वोल्वार्ड्ट, फोएबे लिचफील्ड, बेथ मूनी (कप्तान) (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, एशले गार्डनर, वेदा कृष्णमूर्ति, मन्नत कश्यप, कैथरीन ब्राइस, मेगना सिंह, स्नेह राणा, शबनम एमडी

मुंबई इंडियंस (MI) प्लेइंग 11: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, शबनीम इस्माइल, सत्यमूर्ति कीर्तन, सैका इशाक

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

Leave a Comment