कौन है सजीवन संजना, जिन्होंने अपने WPL करियर के पहले ही गेंद पर छक्का लगाकर दिलाई मुंबई इंडियंस को जीत

Who Is Sajeevan Sanjana In WPL 2024: मुंबई इंडियंस और दिल्ली के बीच खेले जा रहे महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीज़न के पहले मैच में सजीवन संजना ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मुंबई इंडियंस को जीत दिला दी। इस छक्के के बाद संजना का जिक्र हर तरफ होने लगा है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

WPL 2024 की शुरुआत शानदार रही। ओपनिंग सेरेमनी के बाद मुकाबला भी शानदार रहा है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में सजीवन संजना ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मुंबई इंडियंस को WPL के पहले मुकाबले में जीत दिला दी। इस छक्के के बाद संजना का जिक्र हर तरफ होने लगा है। चलिए बताते है आपको कौन है सजीवन संजना जिसकी एक शर्ट के बाद हर जगह चर्चा होने लगी।

MI Vs DC WPL 2024 Match 1

वूमेन प्रीमियर लीग WPL के दूसरे सीजन का आगाज बेहद ही रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सीजन का पहला मैच बेंगलुरु के स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले का नतीजा आखिरी गेंद पर निकला। जहां मुंबई इंडियंस की सजीवन संजना ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर न सिर्फ अपनी टीम को जीते दिलाई बल्कि वूमेंस क्रिकेट में भी इतिहास रचा।

वूमेंस T20 टीम में अपनी पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाने वाले पहली महिला खिलाड़ी बनी है। बता दे, दिल्ली कैपिटल ने इस मैच में बल्ले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाया था। इस स्कोर का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट रहते सफलतापूर्वक जीत दर्ज की है।

कौन है सजीवन संजना

Who Is Sajeevan Sanjana In WPL 2024
Who Is Sajeevan Sanjana In WPL 2024

मैच जिताऊ छक्के से पहले सजीवन संजना का नाम बहुत ही कम लोग जानते थे। लेकिन, इस छक्के के बाद उनकी चर्चा हर जगह होने लगी है। सजीवन संजना का जन्म केरल के वायनाड में हुआ था। संजना का जन्म केरल के एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिता रिक्शा चलाते हैं। साधारण परिवार से निकली यह लड़की किसी को पता नहीं था कि, एक दिन पूरे देश में चर्चाओं की वजह बन जाएगी। वह कहते हैं ना कि, सपने बड़े देखना चाहिए और उसे पूरा करने के लिए आपको पूरी ताकत लगा देनी चाहिए। कुछ ऐसा ही संजना ने किया।

संजना ने केरल, साउथ जोन और इंडिया ए के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया है। इसी प्रदर्शन की वजह से संजना को मुंबई इंडियंस ने अपने साथ WPL में जोड़ा है। मुंबई इंडियंस ने WPL के लिए 15 लाख में संजना को अपने टीम में शामिल किया है। संजना लंबी-लंबी हिट मारने के अलावा शानदार ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करती है।

अपने WPL करियर के पहले गेंद पर छक्का लगाकर बनाई पहचान

संजना ने WPL के दूसरे सीज़न के अपने पहले मैच के आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। आपको बता दे कि, संजना WPL में अपना पहला मैच खेल रही थी और पहले ही मैच में उन्होंने अपने पहले ही गेंद पर एक छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी है। संजना अगर ऐसी शानदार प्रदर्शन करती रही तो उन्हें जल्द ही भारतीय महिला टीम में खेलने का मौका मिल सकता है।

सजीवन संजना के WPL का पहला मैच

आपको बता दे कि, सजीवन संजना को बैटिंग करने का मौका मैच की आखिरी गेंद पर मिला। जब 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मुंबई इंडियंस के कप्तान हरमनप्रीत कौर आउट हुई। हैरी जब आउट हुईं तो मुंबई को जीत के लिए पांच रनों की दरकार थी। सजीवन संजना पर दबाव अधिक था। क्योंकि, वह अपने WPL करियर के पहले गेंद का सामना कर रही थी। हालांकि, उन्होंने इस दबाव को बखूबी संभाला और अपने WPL करियर की पहली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया और मुंबई इंडियंस टीम को जीत दिलाई।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

Leave a Comment