हार्दिक पांड्या ने मारा ताना कहा “दम है तो अकेले जीत कर दिखाओ”

IPL 2024 Hardik Pandya Mumbai Indians: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पूरी तरह से फिट होकर अब मैदान पर लौटा है। फिलहाल हार्दिक पांड्या डीवाई पाटिल टी20 कप में मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं। हाल ही में हार्दिक को यूट्यूब पर अनुराग डोभाल के साथ एक सूट में देखा गया था। इस दौरान हार्दिक पांड्या को यह कहते हुए सुना गया है कि क्रिकेट एक पूरी टीम का खेल है और अकेला कोई भी मैच नहीं जीत सकता है। एक खिलाड़ी से ज्यादा पूरी टीम महत्वपूर्ण होती है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

हार्दिक ने अपने पहले ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार को किया याद

हार्दिक ने अपने पहले आईपीएल “प्लेयर ऑफ द मैच” पुरस्कार के बारे में बताते हुए कहा कि मैं जब पहली बार आईपीएल में मैन ऑफ द मैच बना था। तो मैंने सोचा कि पुरस्कार से जो पैसे हमें मिलता है वह व्यक्तिगत तौर पर जाता है। उसे समय मुझे 10 लाख रुपए मिले थे। और मैंने सोचा कि जो भी नगद इनाम होगा। वह मुझे मिलेगा फिर मुझे पता चला कि नगद इनाम टीम के बीच वितरित किया जाता है।

बता दे हार्दिक ने अपना पहला आईपीएल सीजन साल 2015 में खेला था। इस दौरान चेन्नई के साथ खेले गए एक मैच में हार्दिक पांड्या ने 8 गेंद में 21 रनो की पारी खेली थी। जिसके चलते हार्दिक को “प्लेयर ऑफ द मैच” का अवार्ड मिला था। अब एक बार फिर से हार्दिक आईपीएल 2024 में मुंबई के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। बता दे कि हार्दिक पांड्या पिछले काफी दिनों से चोट के चलते क्रिकेट मैदान से दूर रहें है।

दरअसल वनडे विश्वकप 2023 के दौरान हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए मैच में चोटिल हो गए थे। इसके बाद हार्दिक पुरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। लेकिन अब हार्दिक पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी कर चुके हैं। वहीं इससे पहले हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में वापसी हुई है। इतना ही नहीं मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 सीजन से पहले टीम का नया कप्तान भी नियुक्त किया है। अब आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में खेलते हुए नजर आएगी।

ऐसा रहा है हार्दिक पांड्या का आईपीएल करियर

हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2015 में मुंबई इंडियंस ने 10 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था। हालांकि, उस सीजन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। लेकिन बाद में जितने भी आईपीएल सीजन हुए। उनमें उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। हार्दिक पंड्या 2015 से 2021 तक आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते रहे।

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को रिलीज कर दिया था। इसके बाद गुजरात टाइटंस ने मेगा नीलामी में हार्दिक पांड्या को 15 करोड़ की मोटी रकम में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया और उनको टीम का नेतृत्व करने का मौका दिया था। 2022 में हार्दिक पांड्या ने अपनी कप्तानी में पहले ही सीजन गुजरात टाइटंस को आईपीएल का चैंपियन बना दिया था।

शेन वॉर्न के बाद वे पहले कप्तान बने। जिन्होंने एक नई टीम का नेतृत्व करते हुए पहले ही सीजन में आईपीएल ट्रॉफी जीत लिया हो। उस सीजन हार्दिक ने एक अर्धशतक के साथ टोटल 487 रन बनाए थे। 2023 आईपीएल में भी हार्दिक की कप्तानी में गुजरात की टीम फाइनल तक पहुंची लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा और गुजरात टाइटंस 2023 आईपीएल में उप विजेता रही थी। इसके बाद हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 के लिए हुए ट्रेड में मुंबई इंडियंस की टीम में फिर से वापस आ गए और अब आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में खेलेगी।

Mumbai Indians 2024 Squad | मुंबई इंडियंस 2024 टीम

मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, एन. तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment