यहां जाने मयंक यादव का पूरा जीवन परिचय | Mayank Yadav Biography In Hindi

Mayank Yadav Biography In Hindi: मयंक यादव का जन्म 17 जून 2002 को दिल्ली में हुआ था उनके पिता का नाम प्रभु यादव जो एक स्थानीय कारखाने में काम करते हैं। उन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा से की है। मयंक यादव को क्रिकेटर बनने का शौक बचपन से ही था। और उनके पिता ने उनका सपोर्ट बचपन से करते आ रहे हैं।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

मयंक यादव मूलतः बिहार के सुपौल जिले से ताल्लुक रखते हैं। आईपीएल खेलने से पहले घरेलू क्रिकेट दिल्ली के लिए खेला करते थे। मयंक यादव को यहां तक पहुंचने में सबसे बड़ी भूमिका हाथ विजय दहिया का है। इस आर्टिकल में हम आपको मयंक यादव के जीवनी और पारिवारिक जानकारी, घरेलू क्रिकेट करियर आईपीएल करियर, के साथ साथ, विजय दाहिया , तारक सिंह के बारे में बताएंगे। आइए पूरा आर्टिकल पढते है।

मयंक यादव की जीवनी और पारिवारिक जानकारी

पूरा नाम (Full Name)मयंक प्रभु यादव
उपनाम (Nick Name)मयंक
जन्म की तारीख (Date Of Birth)5 जून 2002
जन्म स्थान (Place Of Birth)दिल्ली
उम्र (Age)21 साल
जर्सी नंबर (Jersey Number)24
पिता का नाम (Father’s Name)प्रभु यादव
माता का नाम (Mother’s Name)ममता यादव
भाई का नाम (Brother’s Name)ज्ञात नहीं
बहन का नाम (Sister’s Name)ज्ञात नहीं
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)अविवाहित
आईपीएल टीम (2022 ,2023, 2024)लखनऊ सुपर जाइंट्स

घरेलू क्रिकेट करियर

मयंक यादव एक भारतीय युवा खिलाड़ी है। जो घरेलू क्रिकेट दिल्ली के लिए खेला करते हैं। उन्होंने 11 अक्टूबर 2022 को मणिपुर के खिलाफ अपने टीम दिल्ली के लिए अपना पेशेवर और टी-20 डेब्यू किया और अगले महीने 12 दिसंबर 2022 को हरियाणा के खिलाफ अपना लिस्ट ए डेब्यू किया। लिस्ट ए के एक दिन बाद महाराष्ट्र के खिलाफ अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू किया।इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने 5 मैच खेलकर 6 विकेट अपने नाम किए थे। साथ ही 2023 में हुए देवधर ट्रॉफी में नार्थ जॉन के लिए खेलते हुए। मयंक ने 5 मैचों में 12 विकेट अपने नाम किया था।

IPL तक पहुंचने में ,मयंक यादव के संघर्ष के कहानी

मयंक यादव के जीवन की सफलता में विजय दहिया का सबसे बड़ी भूमिका है। उन्होंने ही मयंक यादव को लखनऊ सुपर जाइंट्स तक पहुंचाया। दरअसल 2 साल पहले विजय हजारे ट्रॉफी का एक मैच हो रहा था। जहाँ उन्होंने 5 मैच खेलकर 6 विकेट अपने नाम किए थे। जिसके बाद विजय दहिया की नजर मयंक यादव पर पड़ी।

और विजय दहिया ने मयंक यादव को अपने टीम लखनऊ सुपर जॉइंट्स में 2022 में आईपीएल के बेस्ट प्राइस 20 लाख रुपया में शामिल किया था। लेकिन आईपीएल के अभ्यास सत्र के दौरान ही चोटिल हो गये ,जिस कारण आईपीएल (2022 ) के पुरे सीजन से बहार हो गए और अगले सीजन (2023 ) भी बहार ही रहे और इंजरी से वापसी के बाद भी मौजूदा सीजन (2024) के अपने पहले मुकाबले में एलएसजी (LSG) ने , मयंक यादव को मौका नहीं दिया।

हालांकि दूसरे मुकाबलाओं में पंजाब के खिलाफ मयंक यादव को मौका दिया। जिसमे लखनऊ सुपर जाइंट्स ने पहले बल्लेबज़ी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 199 रन बनाए। वही चेंज करते हुए पंजाब सुपर किंग्स के दोनों धाकड़ ओपनर जोँनि बैरस्टो और शिखर धवन के लंबे पाटनर्शिप के बदौलत ,बिना किसी विकेट के नुकसान पर पंजाब सुपर किंग्स ने11 ओवरों में ही 100 रन बना दिए थे।


तब लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान निकोलस पूरन ने पूरा भरोसा जताते हुए मयंक यादव के हाथों में गेंद थमा दिया।सके बाद उन्होंने अपने तेज रफ्तार के गेंदबाज़ी से पंजाब के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया और जोँनि बैरस्टो का विकेट लेकर लंबे पार्टनरशिप को भी तोड़ा। और इसके बाद पंजाब के किसी भी बल्लेबाज ने मयंक यादव के तेज रफ्तार के गेंदबाज़ी को नहीं झेल पाया।

जिस कारण पंजाब का विकेट पतझड़ की तरह झड़ने लगा और 5 विकेट के नुकसान पर 20 ओवरों में केवल 178 तार रन ही बना पाए। इस मैच में मयंक यादव ने 3 विकेट लेकर मैच को पलट दिया और डेब्यू मैच में ही यह कमाल कर दिखाया। और ऐसा करने वाले आईपीएल इतिहास में पहले गेंदबाज भी बन गए।

आईपीएल में सबसे तेज गेंद डालने वालो में मयंक यादव का स्थान

लखनऊ सुपर जाइंट्स से खेलने वाले मयंक यादव ने पंजाब के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया है। जहां उन्होंने अपनी गति से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। उन्होंने अपने 4 ओवरों में 3 विकेट अपने नाम किया। और 155.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गति दर्ज की।

मयंक यादव ने आईपीएल डेब्यू का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला था जिसमें उन्होंने 156.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। जो कि आईपीएल 2024 में फेंकी गई सबसे तेज गेंद है। इसी के साथ आईपीएल इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वालों में इसका स्थान 5वें नंबर पर है।

विजय दहिया कौन है

विजय दहिया पूर्व भारतीय क्रिकेटर है जिनका जन्म 10 मई 1973 को दिल्ली में हुआ था, वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम के कोच और इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जाइंट्स के सहायक कोच भी है। जिनका योगदान मयंक यादव के जीवन में काफी महत्पूर्ण रहेगा।

तारक सिंह ने नहीं ली मयंक यादव की फीस

यह बात उस समय का है, जब मयंक यादव बार दिल्ली में क्रिकेट सीखने आए थे। और उस समय मयंक यादव के साथ उनके पिता,भी दिल्ली आए थे। मयंक यादव ने तब सोनेट क्लब की शरण ली,कोच तारक सिंह मयंक से बहुत प्रभावित हुए। यहां तक कि क्लब से गुजारिश कि, की मयंक से फीस ना ले।

आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज गेंद डालने वाले टॉप-5 गेंदबाज़ो की लिस्ट

  • शॉन टेट-157.71 kph
  • लॉकी फर्ग्युसन-157.3 kph
  • उमरन मालिक-157 kph
  • एनरिक नॉर्खिया-156.22 kph
  • मयंक यादव-156.7 kph

Conclusion

हमें या पूरा विश्वास है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। क्योंकि इस आर्टिकल में हमने, मयंक यादव के जीवनी ,घरेलू क्रिकेट करियर, आईपीएल करियर,विजय दहिया, तारक सिंह, के बारे में बताया है। अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो, तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर जरूर करें।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

Leave a Comment