धोनी जो कभी टिकट कलेक्टर का काम करते थे, आज उनके पास है करोड़ो के कार और बाइक

MS Dhoni Bike Collection: महेंद्र सिंह धोनी को लेकर उनके फैंस की दीवानगी किसी से छुपी नहीं है। इसी तरह बाइक्स को लेकर धोनी की दीवानगी भी उतनी ही मशहूर है। धोनी को गाड़ियों और बाइक्स का इतना शौक है कि, उनके पास इसका पूरा एक कलेक्शन गेराज है। अब तक फैंस ने इसके बारे में केवल सुना ही था। लेकिन वेंकटेश प्रसाद ने एक वीडियो के जरिए इसकी झलक दिखाई है। इस वीडियो को देखकर फैंस को यकीन नहीं हो रहा कि, उनके पसंदीदा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी गाड़ियों के इतने बड़े शौकीन हैं।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

महेंद्र सिंह धोनी का टिकट कलेक्टर की नौकरी

साल 2001 से 2003 तक महेंद्र सिंह धोनी ने खड़कपुर रेलवे स्टेशन में Travelling Ticket Examiner (TTE) की नौकरी की है। रेलवे में नौकरी लगने के बाद भी उनका क्रिकेट से लगाव कम नहीं हुआ था। उस समय धोनी साइकिल से क्रिकेट खेलने जाया करते थे। महेंद्र सिंह धोनी को उनकी नौकरी भी स्पोर्ट्स कोटा के तहत ही मिला था। साल 2003-2004 की देवघर ट्रॉफी में वह East Zone Cricket Team का हिस्सा बने। जिसमें उन्होंने चार मैचों में 244 रन बनाए थे। साल 2004 में एस धोनी को जिंबॉब्वे और केन्या के दौरे के लिए India-A टीम में शामिल किया गया था। जिसमें उन्होंने शानदार विकेट कीपिंग किया था।

एमएस धोनी की नेटवर्थ | MS Dhoni Net Worth

MS Dhoni Net Worth
MS Dhoni Net Worth

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद भी धोनी अक्सर चर्चाओं में नजर आते रहते है। धोनी की कुल संपत्ति की बात की जाए तो मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक, धोनी लगभग 1040 करोड़ रुपए के मालिक हैं। उनकी सालाना आय करीब 50 करोड़ रुपए हैं। धोनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर 12 करोड़ रुपए फीस लेते हैं।

उनकी ब्रांड वैल्यू काफी ज्यादा है। और वह ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए करोड़ों के कमाई करते हैं। इसके अलावा धोनी रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट से करोड़ों रुपए की कमाई करते हैं। धोनी के इंस्टाग्राम पर 44 मिलियन फॉलोअर्स है जबकि, ट्विटर पर 8.6 मिलियन फॉलोअर्स है। वह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के लिए 1 से 2 करोड रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा धोनी फुटबॉल टीम चेन्नईयिन एफसी, माही रेसिंग टीम इंडिया और फील्ड हॉकी टीम रांची रेंज के co-owner भी हैं।

एमएस धोनी का कार कलेक्शन | MS Dhoni Car Collection

MS Dhoni Car Collection
MS Dhoni Car Collection

क्रिकेट के अलावा पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कारों के बड़े शौकीन हैं। कारों के प्रति धोनी का लगाव बहुत ज्यादा है। धोनी के पास महंगी और लग्जरी कारों का एक बेहतरीन कलेक्शन है। धोनी के कार कलेक्शन में लग्जरी, विंटेज और बजट जैसी कई वैरायटी की कार देखने को मिलती है। धोनी भी कारों के प्रति अपना प्यार जाहिर करने से कभी नहीं कतराते हैं। वह अक्सर अपने गृहनगर रांची के सड़कों पर अपनी गाड़ियों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आते हैं। विश्व कप विजेता कप्तान अपने आवास पर भी फुर्सत के समय में वाहन चलाते नजर आते हैं।

कारकीमत
Hummer H275 लाख रुपये
Audi Q765 लाख रुपये
Mitsubishi Pajero SFX22 लाख रुपये
Land Rover Freelander 243 लाख रुपये
Mahindra Scorpio10 लाख रुपये
Ferrari 599 GTO1.39 करोड़ रुपये
Jeep Grand Cherokee Trackhawk1.12 करोड़ रुपये
Nissan Jonga6 लाख रुपये
Pontiac Firebird Trans am68 लाख रुपये
Mercedes Benz GLE78 लाख रुपये
Rolls Royce Silver Shadow76 लाख रुपये
Hindustan Motors Ambassador4 लाख रुपये
Kia EV660 लाख रुपये

एमएस धोनी का बाइक कलेक्शन | MS Dhoni Bike Collection

MS Dhoni Bike Collection
MS Dhoni Bike Collection

कारों के अलावा धोनी के गैराज में करीब 70 से भी ज्यादा बाइक्स मौजूद है। जिनकी कीमत करोड़ों में है। धोनी के गैराज में सबसे महंगी बाइक कॉन्फेडरेट हेलकैट एक्स 132 (Confederate Hellcat X 132) है। जिसकी कीमत 47 लाख रुपये है। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक, यामाहा आरएक्स 135 (Yamaha RX 135) बाइक उनकी लाइफ की पहली बाइक थी। जिसे उन्होंने 30,000 रुपये में खरीदी थी। लेकिन 2003 में उन्होंने उसे बेच दिया था। इसके अलावा धोनी के पास यामाहा आरडी 350 (Yamaha RD 350) और राजदूत (Rajdoot) जैसी बाइक्स आज भी मौजूद है।

बाइककीमत
Confederate Hellcat X13247 लाख रुपये
Ducati 1098 35 लाख रुपये
Kawasaki Ninja H2 36 लाख रुपये
Harley-Davidson Fat Boy 22 लाख रुपये
Harley-Davidson Fat Boy 16 लाख रुपये
Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment