आजाद मैदान के पास पानी पुरी बेचने वाला यशस्वी जायसवाल, आज है करोड़ो के मालिक

Yashasvi Jaiswal Net Worth: आईपीएल 2023 काफी सराहनीय रहा और आईपीएल सीजन 16 में कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी क्रिकेट प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित किया है। जिसमें रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और यशस्वी जयसवाल जैसे युवा खिलाड़ी शामिल है। लेकिन आज हम आपको यशस्वी जायसवाल के क्रिकेटर बनने की संघर्षमय कहानी से परिचित कराएंगे।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

आईपीएल 16 सीजन की सबसे बड़ी और सबसे धमाकेदार पारी खेलकर यशस्वी ने अपनी बैटिंग का लोहा मनवा लिया है। उनकी इस पारी और अंदाज को देख सभी क्रिकेट फैंस हैरान रह गए हैं। कोई सोच भी नहीं सकता था कि, मुंबई के आजाद मैदान के बाहर पानी पुरी बेचने वाला यह लड़का कभी विरोधी टीम के धुरंधर गेंदबाजों को पानी पिला देगा।

यशस्वी जायसवाल का जीवन संघर्ष | Yashasvi Jaiswal Life Struggle

11 साल की उम्र में यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए खेलने के अपने सपने को पूरा करने के लिए बिना किसी मदद के मुंबई आ गए। मुंबई आने के बाद यशस्वी जायसवाल को सबसे ज्यादा रहने की समस्या हुई थी। क्योंकि, उनके पास रहने की कोई जगह नहीं थी। यशस्वी के केवल एक चाचा मुंबई में रहते थे। जिन्हें वह कम ही जानते थे। उनके चाचा वर्ली में रहते थे। लेकिन उनका घर बहुत छोटा होने के कारण वह उन्हें अपने घर में रखने में सक्षम नहीं थे। इसलिए उन्होंने यशस्वी को कल्बादेवी नाम की एक डेयरी में नौकरी दिला दी।

जहां उन्हें काम करने और सोने की इजाजत थी। लेकिन कुछ महीनो बाद उन्हें डेयरी से भी बाहर निकाल दिया गया था। यशस्वी जायसवाल ने अपने एक इंटरव्यू में खुद इसके बारे में बताया था कि, मैं कल्बादेवी डेयरी में काम करता था। पूरा दिन क्रिकेट खेलने के बाद मैं बहुत थक जाता था और थोड़ी देर के लिए सो जाता था। एक दिन उन्होंने मुझे यह कहकर वहां से निकाल दिया कि, मैं सिर्फ सोता हूं और काम में उनकी कोई मदद नहीं करता हूं।

इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने अपने जीवन संघर्ष को कम करने के लिए आजाद मैदान के पास पानी पुरी बेचते थे। तीन साल के संघर्ष के बाद यशस्वी जयसवाल की प्रतिभा को क्रिकेट कोच ज्वाला सिंह ने पहचान, जिन्होंने उन्हें रहने के लिए एक जगह दी और उनके अभिभावक और गुरु बन गए थे। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को कई प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया था जिसके बाद स्थानीय क्रिकेट में उनका बेहतर प्रदर्शन रहा था।

यशस्वी जायसवाल का आईपीएल करियर | Yashasvi Jaiswal IPL Career

Yashasvi Jaiswal IPL Career
Yashasvi Jaiswal IPL Career

लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल टीमों का ध्यान आकर्षित कर लिया। 2020 आईपीएल नीलामी में यशस्वी जायसवाल को राजस्थान रॉयल्स ने 2.4 करोड़ रूपया में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया था। 22 सितंबर 2020 को उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यु किया था। जिसमें वह सिर्फ 6 रन बना कर दीपक चाहर की गेंद पर कैच आउट हो गए थे। उस सीजन जायसवाल सिर्फ तीन मैच ही खेल पाए और 40 रन बनाए थे। अगले सीजन आईपीएल 2021 में जायसवाल ने अपने खेल में सुधार किया और बतौर सलामी बल्लेबाज 10 मैचों में 24.90 की औसत से 249 रन बनाए थे।

2 अक्टूबर 2021 को उन्होंने सीएसके के खिलाफ अपना पहला अर्धशतक लगाया था। आईपीएल 2022 में मेगा नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स ने अनकैप्ड खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को 4 करोड़ रुपए में रिटर्न किया था। आईपीएल 2022 में यशस्वी जायसवाल ने 10 मैचों में 25.80 की औसत से 258 रन बनाए थे। 2023 सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने जायसवाल को उतने ही रकम में बरकरार रखा था। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में अपना पहला शतक लगाया था हालांकि, उनकी टीम वह मैच हार गई थी।

फिर 11 मई 2023 को जायसवाल ने इतिहास रच आईपीएल अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए सिर्फ 13 गेंद में अपना अर्धशतक शतक पूरा किया था। 2023 आईपीएल सीजन में जायसवाल ने 14 मैचों में 48.08 की औसत और 163.61 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ कुल 625 रन बनाए थे। जिसमें उनके बल्ले से 82 चौके और 26 छक्के निकले थे। शानदार प्रदर्शन ने उन्हें क्रिकेट जगत में अलग पहचान दिलाई और जल्द ही उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में भी खेलने का मौका मिल गया।

यशस्वी जायसवाल की नेटवर्थ | Yashasvi Jaiswal Net Worth

Yashasvi Jaiswal Net Worth
Yashasvi Jaiswal Net Worth

यशस्वी जयसवाल का बचपन भले ही आर्थिक तंगी में गुजारा हो, लेकिन आज वह करोड़ों के मालिक हैं। रिपोर्टर्स के अनुसार, जायसवाल की कुल नेटवर्थ लगभग 16 करोड़ रुपए हैं। उनकी सालाना इनकम लगभग 4 करोड़ रुपए हैं। जबकि मंथली इनकम लगभग 35 लाख रुपए से ज्यादा है। 2020 में आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 2 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा था। फिर 2022 सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 4 करोड़ रुपए में रिटर्न किया था। इसके बाद 2023 आईपीएल में भी उन्हें चार करोड़ में बरकरार रखा है। यशस्वी ने अभी तक आईपीएल अनुबंध से कुल 12 करोड़ रुपए कमाई किया है।

यशस्वी जयसवाल घरेलू क्रिकेट में मुंबई की ओर से खेलते हैं। वह घरेलू क्रिकेट से भी अच्छी कमाई कर लेते हैं। वह अब टेस्ट और टी20 में डेब्यू कर चुके हैं। जिससे उन्हें प्रति मैच फीस मिलती है। इसके अलावा यशस्वी जयसवाल विज्ञापन से भी खूब कमाई करते हैं। उन्होंने हाल ही में मुंबई के ठाणे में एक 5bhk फ्लैट अपने परिवार के लिए खरीदा है। यशस्वी जायसवाल को फिलहाल कारों के साथ नहीं देखा गया है। इससे यह पता चलता है कि उन्हें कारों का ज्यादा शौक नहीं है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment