कुलदीप यादव का जीवन परिचय, जन्म, उम्र, शिक्षा, शादी, संपत्ति

Kuldeep Yadav Biography In Hindi

कुलदीप यादव भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर है जो कि अपने बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक “चाइनामैन” कुलदीप यादव घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। जबकि इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा है। उन्होंने 2014 के आईसीसी Under-19 विश्व कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ हैट्रिक विकेट लिया था। जिससे वह Under-19 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए थे। कुलदीप यादव ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर क्रिकेट की जगत में एक अलग पहचान बनाई है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now
Kuldeep Yadav Birth and Family
Kuldeep Yadav Birth and Family

कुलदीप यादव का जन्म और फैमिली | Kuldeep Yadav Birth and Family

कुलदीप यादव का जन्म 14 सितंबर 1994, उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। उनके पिता राम सिंह यादव एक ईंट भट्टे के मालिक है। और उनकी मां उषा यादव एक गृहणी है। उनके तीन बहने हैं अनुष्का सिंह यादव, मधु यादव और अनीता यादव। कुलदीप यादव के घर की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी थी और उनके पिता उन्हें क्रिकेटर बनना चाहते थे। वह पहले वसीम अकरम की तरह तेज गेंदबाज बनना चाहते थे। लेकिन अपने कोच कपिल पांडे की सलाह पर वह बाएं हाथ के स्पिनर गेंदबाज बन गए।

कुलदीप यादव जीवनी और पारिवारिक जानकारी

पूरा नाम (Full Name)कुलदीप यादव
उपनाम (Nick Name)केडी (KD)
जन्म की तारीख (Date Of Birth)14 दिसंबर 1994
जन्म स्थान (Place Of Birth)कानपुर, उत्तर प्रदेश
उम्र (Age)28 साल
जर्सी नंबर (Jersey Number)23
पिता का नाम (Father’s Name)राम सिंह यादव
माता का नाम (Mother’s Name)उषा यादव
भाई का नाम (Brother’s Name)ज्ञात नहीं
बहन का नाम (Sister’s Name)अनुष्का सिंह यादव, मधु यादव और अनिता यादव
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)अविवाहित
गर्लफ्रेंड का नाम (Girlfriend’s Name)ज्ञात नहीं

कुलदीप यादव की शिक्षा | Kuldeep Yadav Education Qualification

कुलदीप यादव बहुत पढ़े-लिखे नहीं है, क्योंकि उनका मन पढ़ाई से ज्यादा खेल में लग रहाता था। कुलदीप यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कर्मा देवी मेमोरियल एकेडमी वर्ल्ड स्कूल से प्राप्त की है। उनका पूरा ध्यान क्रिकेट पर था। इसलिए वे दो बार 12वीं और एक बार 10वीं की परीक्षा में फेल हुए हैं।

कुलदीप यादव का घरेलू क्रिकेट करियर | Kuldeep Yadav Domestic Career

कुलदीप यादव को उत्तर प्रदेश की Under-15 टीम में जगह नहीं मिली थी। इसलिए वह बहुत ज्यादा निराश हो गए, और क्रिकेट छोड़ने का विचार कर लिया था। हालांकि, 2014 में कुलदीप यादव को उत्तर प्रदेश की Under-19 टीम में चुना गया था। 31 मार्च 2014 को विदर्भ के खिलाफ उन्होंने अपना पहला मैच खेला था। 22 अक्टूबर 2014 उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की शुरुआत की थी।

इसके बाद 2014 Under-19 विश्व कप में उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले भारतीय गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 2016 दिलीप ट्रॉफी में कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया और उन्होंने चयनकर्ता को अपनी तरफ आकर्षित किया। जिसमें उन्होंने तीन मैचों में 17 विकेट चटकाए थे। इसके बाद उन्हें भारत की राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका मिला था।

Kuldeep Yadav IPL Career
Kuldeep Yadav IPL Career

कुलदीप यादव का आईपीएल करियर | Kuldeep Yadav IPL Career

आईपीएल सीजन 2012 में कुलदीप यादव को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस ₹10 लाख में खरीदा था। हालांकि, उस सीजन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। 2 साल बाद 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें ₹40 लाख रुपए में खरीद लिया। लेकिन फिर भी वह एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। 2016 आईपीएल में कुलदीप यादव को आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स ने मौका दिया।

उस सीजन उन्होंने 3 मैचों में 3 विकेट लिए थे। 2017 में भी केकेआर ने कुलदीप यादव को रिटर्न किया जिसमें वह 12 मैचों में 12 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था। आईपीएल सीजन 2018 के नीलामी में KKR ने उन्हें 5.8 करोड़ रूपया में रिटर्न कर लिया था। उन्होंने उस सीजन अपना पहला “मैन ऑफ द मैच” अवार्ड भी जीता था। हालांकि, 2019 आईपीएल सीजन में उन्होंने बुरा प्रदर्शन किया था। जबकि, उनका सबसे खराब प्रदर्शन 2020 आईपीएल में हुआ था। जिसमें चार मैचों में सिर्फ एक विकेट लेने के बाद उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया था।

2021 सीजन में भी वह कुछ खास नहीं कर पाए और घुटने की चोट के कारण बाकी मैच से बाहर हो गए थे। वहीं 2022 की मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल ने कुलदीप यादव को 2 करोड़ रुपये में खरीदा और अपनी टीम में शामिल किया था। उस सीजन उन्हें 14 मैचों में 21 विकेट मिले थे। जो उनकी शानदार वापसी का संकेत था। उन्हें 2023 आईपीएल सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल ने बरकरार रखा जिसमें उन्होंने 12 मैचों में 12 विकेट लेकर सीजन समाप्त किया था।

Kuldeep Yadav International Cricket Career
Kuldeep Yadav International Cricket Career

कुलदीप यादव का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर | Kuldeep Yadav International Cricket Career

टेस्ट क्रिकेट: 25 मार्च 2017 कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में प्रदापन किया था। उन्होंने इस मैच में 71 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए थे। इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज बने थे। अक्टूबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने टेस्ट में अपना पांच विकेट लिया और तीनों प्रारूप में पांच विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। आपको बता दे कि कुलदीप यादव ने अब तक भारत के लिए 8 टेस्ट मैच खेले हैं और 34 विकेट लिए हैं।

वनडे क्रिकेट: कुलदीप यादव ने 23 जून 2017 को अपना पहला वनडे इंटरनेशनल मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। लेकिन उस मैच में बारिश होने के कारण वह खेल नहीं पाए और वह मैच रद्द हो गया था। इसलिए कुलदीप यादव को गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था। लेकिन अगले मैच में उन्होंने तीन विकेट चटकाए थे।

21 सितंबर 2017 को वह वनडे क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए थे। इस महीने उन्होंने वनडे में अपना पांच विकेट लेने का भी कारनामा किया और वनडे में बाएं हाथ के स्पिनर द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। कुलदीप यादव ने भारत के लिए अब तक 101 वनडे मुकाबले में 5.06 की इकोनॉमी के साथ 167 विकेट लिए है।

टी20 क्रिकेट: 9 जुलाई 2017 को कुलदीप यादव ने अपने T20 करियर की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। जिसमें उन्होंने चार ओवर में 34 रन देकर एक विकेट लिए थे। इसके साथ ही वह T20 में विकेट लेने वाले पहले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज बन गए थे। बाद में उन्होंने T20 में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। उन्होंने भारत के लिए अब तक T20 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उन्होंने 6.66 की इकोनॉमी के साथ 58 विकेट चटकाए हैं।

कुलदीप यादव का अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू | Kuldeep Yadav International Debut

  • टेस्ट डेब्यू-  25 मार्च, 2017 बनाम ऑस्ट्रेलिया, धर्मशाला
  • वनडे डेब्यू- 23 जून, 2017 बनाम वेस्टइंडीज, त्रिनिदाद
  • टी20I डेब्यू- 09 जुलाई, 2017 बनाम वेस्टइंडीज, जमैका

कुलदीप यादव का ओवरऑल क्रिकेट करियर | Kuldeep Yadav Career Summary

बैटिंग करियर:

FormatMInnNORunsHSAvgBFSR100200504s6s
Test890944010.4429931.44000110
ODI10136181891910.533356.76000140
T20I3473462311.55977.9700020
IPL7328191361615.1117577.71000102

बोलिंग करियर:

FormatMInnBRunsWktsBBIBBMEconAvgSR5W10W
Test8141279733345/408/1133.4421.5637.6230
ODI10198512643191676/256/255.0625.8630.6920
T20I3433722801585/175/176.6613.8112.4520
IPL737114882016714/144/148.1328.3920.9600

कुलदीप यादव के नाम कुछ रिकॉर्ड

  • ICC Under-19 विश्व कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ कुलदीप यादव ने 2014 में हैट्रिक लेकर ICC Under-19 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था।
  • दिलीप ट्रॉफी 2016 में केवल तीन मैच खेलकर ही कुलदीप यादव ने 17 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
  • कपिल देव और चेतन शर्मा के बाद कुलदीप यादव वनडे फॉर्मेट में हैट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं।
  • कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ एक T20 मैच में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। जिसके साथ वह युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार के बाद टी20 में पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
  • 12 जुलाई 2018, इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले वनडे में 5 विकेट लेकर कुलदीप यादव ने एक नया रिकॉर्ड बनाया था।

कुलदीप यादव की पसंद और नापसंद | Kuldeep Yadav Likes and Dislikes

पसंदीदा क्रिकेटरशेन वॉर्न
पसंदीदा क्रिकेट स्टेडियम ज्ञात नहीं
पसंदीदा फुटबॉल टीमएफसी बार्सिलोना
पसंदीदा गानाएमिनेम का दी मॉन्स्टर
पसंदीदा अभिनेताअमिताभ बच्चन
टीम के खिलाफ खेलना पसंदपाकिस्तान 

कुलदीप यादव से जुड़े विवाद | Kuldeep Yadav Controversies

कुलदीप यादवमें नहीं आए हैं। लेकिन उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें हैं, जो उन्हें विवाद में फंसा सकती है।

  • कुछ समय पहले कुलदीप यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ आपत्तिजनक पोस्ट किए गए थे। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मच गया था। इसके बाद उन्होंने प्रशंसकों को बताया, कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। और इसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी थी।
  • कुलदीप यादव ने एक बार पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर विवाद में गिर गए थे। कुलदीप यादव ने बताया कि ऐसा कई बार हुआ है। जब धोनी गलत साबित हुए हैं। लेकिन यह आप उनसे नहीं कर सकते हैं। यादव ने बताया कि धोनी ओवर के बीच में सिर्फ तभी सलाह देते हैं। जब उन्हें आवश्यक लगता है। इस बयान के बाद कुलदीप को सोशल मीडिया पर काफी ट्रैवल किया गया था। बाद में कुलदीप यादव ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर सफाई दी और कहा, कि बहुत से मीडिया संस्थानों ने इस बयान को गलत तरीके से लोगों के सामने पेश किया है।
Kuldeep Yadav Net Worth
Kuldeep Yadav Net Worth

कुलदीप यादव की कुल संपत्ति | Kuldeep Yadav Net Worth

मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक भारतीय लेग स्पिनर कुलदीप यादव की कुल संपत्ति लगभग 30 करोड़ रूपया है। कुलदीप सालाना 5 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं। बीसीसीआई सैलरी, आईपीएल और बड़ी कंपनियों के ब्रांड प्रमोशन उनके मुख्य आई के स्रोत है। कुलदीप बीसीसीआई कांट्रैक्ट के तहत ग्रेड-सी कैटेगरी के खिलाड़ी में आते हैं। जिससे उन्हें एक करोड़ रुपए की सालाना सैलरी मिलती है। इसके अलावा उन्हें भारत के लिए खेलने के मैच फीस भी मिलती है। यादव को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स से 2 करोड़ रुपए की फीस मिलती है। कुलदीप यादव के पास कानपुर में लगभग 5 करोड रुपए का आलीशान मकान है।

कुलदीप यादव की कुल संपत्ति (Net worth)30 करोड़ रुपये
बीसीसीआई सैलरी1 करोड़ रूपये
टेस्ट मैच फीस15 लाख रूपये
वनडे मैच फीस6 लाख रूपये
टी20 मैच फे3 लाख रूपये
आईपीएल वेतन2 करोड़ रूपये

कुलदीप यादव के बारे में कुछ रोचक तथ्य | Interesting Facts About Kuldeep Yadav

  • कुलदीप यादव का जन्म 14 दिसंबर 1994 को उत्तर प्रदेश के खानपुर जिले में हुआ था। उनके पिता राम सिंह यादव कुलदीप को क्रिकेटर बनना चाहते थे।
  • कुलदीप पहले तेज गेंदबाज बनना चाहते थे। लेकिन बाद में उन्होंने अपने कोच कपिल पांडे की सलाह पर स्पिन गेंदबाजी की और ध्यान दिया।
  • अप्रैल 2012, 17 साल की उम्र में कुलदीप यादव को पहली बार भारतीय Under-19 में चुना गया था। हालांकि, वह Under-15 विश्व कप के लिए चयन से चूक गए थे।
  • कुलदीप को आईपीएल के 2012 सीजन में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था। लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।
  • कुलदीप यादव ने 2014 आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ हैट्रिक विकेट लिया था। इसी के साथ वह अंदर-19 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने थे।
  • कुलदीप यादव पहले वसीम अकरम को अपना आदर्श मानते थे। लेकिन फिर शेन वॉर्न उनके रोल मॉडल बन गए।
  • कुलदीप यादव क्रिकेट में दो बार हैट्रिक विकेट लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

Conclusion: हमें पूरी उम्मीद है कि आपको (कुलदीप यादव का जीवन परिचय | Kuldeep Yadav Biography In Hindi) पसंद जरूर आया होगा। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। आपको लगे कि (कुलदीप यादव का जीवन परिचय | Kuldeep Yadav Biography In Hindi) में हमसे कुछ छूट गया है तो आप हमें कमेंट में बता सकते हैं।

कुलदीप यादव से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

Q: कुलदीप यादव कौन से राज्य का है?

Ans: कुलदीप यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में 14 दिसंबर 1997 को हुआ था। कुलदीप यादव के पिता का नाम राम सिंह यादव और माता का नाम उषा यादव है। कुलदीप यादव के क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने के लिए उनका परिवार कानपुर शहर में रहने लगा था।

Q: क्या कुलदीप यादव बल्लेबाज थे?

Ans: कुलदीप यादव एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर है। वह एक गेंदबाजी ऑलराउंडर है जो बाएं हाथ से स्पिन गेंद वाली करते हैं। और एक सक्षम निचले क्रम के बल्लेबाज भी हैं।

Q: आईपीएल (IPL) में कुलदीप यादव कौन सी टीम है?

Ans: बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव को दिल्ली कैपिटल ने 2 करोड़ रुपए में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया है।

Q: कुलदीप यादव को चाइनामैन गेंदबाज क्यों कहा जाता है?

Ans: आपको बता दे कि कुलदीप यादव को “चाइनामैन” स्पिनर गेंदबाज कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि उन्हें इस नाम से क्यों संबोधित किया जाता है। दरअसल, जो लेफ्ट आर्म स्पिनर अपनी उंगलियों के बजाय अपनी कलाई के जरिए बॉल फेकता है। तो उसके लिए “चाइनामैन” शब्द प्रयोग किया जाता है।

Q: कुलदीप यादव ने कितनी बार हैट्रिक ली है?

Ans: कुलदीप यादव ने अब तक भारत के लिए खेलते हुए दो बार हैट्रिक विकेट लिया है।भारत के लिए कुलदीप यादव ने पहली हैट्रिक साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ईडन गार्डन मैदान में खेलते हुए लिया था। तब उन्होंने हैट्रिक के लिए मैथ्यू वेड, एश्टन एगर और पैट कमिंस को आउट किया था। कुलदीप यादव ने अपनी दूसरी हैट्रिक साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए लिया था।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment