जाने सरफराज खान का जीवनी, उम्र, जन्म, पत्नी, नेटवर्थ, रिकॉर्ड्स, फैमली और कुछ रोचक तथ्य

Sarfaraz Khan Biography In Hindi

भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान एक दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं। और एक लेग ब्रेक गेंदबाज के रूप में गेंदबाज़ी भी करते है। और वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई क्रिकेट टीम के लिए यह खेलते हुए अपना योगदान देते थे। और इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह खेलते हैं। 2014 एवं 2016 में उन्होंने क्रिकेट विश्व कप में भारत के लिए अपना प्रतिनिधित्व दिया था। वह अपने घरेलु क्रिकेट में सबसे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी माने जाते हैं।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

सरफराज खान का जन्म और फैमिली | Sarfaraz Khan Birth and Family

भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान का जन्म 27 अक्टूबर 1997 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। सरफराज के पिता का नाम नौशाद खान है जो की एक क्रिकेटर भी थे। वह मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में भी खेल चुके हैं। सरफराज की मां का नाम तबस्सुम खान है, जो एक गृहणी के रूप में कार्य करती है। सरफराज खान के दो भाई भाई है। पहले के नाम मुशीर खान और दूसरे का नाम मोईन खान है। जो एक बेहतर क्रिकेटर भी है। मुशीर मुंबई के अंदर-16 टीम में अपनी कप्तानी दिखा चुके हैं। 6 अगस्त 2023 को सरफराज खान ने कश्मीर की रोमाना जहूर से निकाह किया है।

सरफराज खान की जीवनी और पारिवारिक जानकारी

सरफराज खान का पूरा नामसरफराज नौसाद खान
उपनामपांडा
डेट ऑफ बर्थ27 अक्टूबर 1997
जन्म स्थानमुंबई, महाराष्ट्र
उम्र26 साल
जर्सी नंबर97
पिता का नामनौसाद खान
माता का नामतबस्सुम खान
भाई का नाममुशीर खान और मौईन खान
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नी का नामरोमाना जहुर

सरफराज खान की शिक्षा | Sarfaraz Khan Education Qualification

भारतीय खिलाडी सरफराज खान ने अपनी शुरुआती शिक्षा मुंबई में प्राप्त की है। वह क्रिकेट खेलने के कारण लगातार 4 साल तक स्कूल नहीं जा पाए थे। इसलिए उन्होंने प्राइवेट शिक्षकों से गणित और अंग्रेजी की पढ़ाई किया था। उन्होंने रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल में अपनी पढ़ाई को पूरा किया है। वह अपने पढ़ाई से ज्यादा क्रिकेट पर ध्यान दिया करते थे। इसलिए वह अधिक पढ़ाई नहीं कर पाए।

सरफराज खान का शुरुआती जीवन और सपना | Sarfaraz Khan early life and dream

मुंबई में रहने वाले सरफराज खान का बचपन क्रिकेट से जुड़ा रहा है। उनके पिता नौशाद खान भी एक क्रिकेटर बनना चाहते थे। लेकिन वह भारत के लिए कभी नहीं खेल पाए। इसलिए सरफराज खान चाहते हैं कि वह भारतीय टीम में खेल कर अपने पिता का अधूरा सपनों को पूरा करें। उन्होंने अपना अधिकांश बचपन का समय आदाज़ मैदान में ही बिताया है। जहां उनके पिता नौशाद खान उन्हें ट्रेनिंग दिया करते थे। उसकी कोचिंग बहुत काम उम्र में ही आरंभ हो गई थी। जब उसके पिता को उसकी प्रतिभा का अनुमान लगा। तो सरफराज के पिता ने घर के बगल में ही एक सिंथेटिक पिच भी बनवा दिया था।सरफराज वहां प्रतिदिन प्रेक्टिस किया करते थे।

सरफराज ने अपने पिता के मार्गदर्शन में ही क्रिकेट सीखा है। और अच्छी तरह से बल्लेबाजी भी करने लगे। भारतीय खिलाडी सरफराज खान हैरिश शील्ड मैच में 421 गेंदों पर 439 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर का 45 साल पुराना रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। जिससे वो और भी ज्यादा सुर्खियों में आ गए। उन्होंने इस पारी में 56 चौके और 12 शानदार छक्के लगाए थे। वह अपने स्कूल रिज़वी स्प्रिंगफील्ड के लिए खेल रहे थे। और तब वह केवल 12 साल के थे। इसके बाद उन्होंने बहुत जल्द ही मुंबई अंडर -19 टीम में खेलना आरंभ कर दिया था। और उनके बेहतर प्रदर्शन के कारण उन्हें भारतीय अंदर-19 टीम में भी चुन लिया गया था।

सरफराज खान का घरेलू क्रिकेट करियर | Sarfaraz Khan Domestic Career

Sarfaraz Khan Domestic Career
Sarfaraz Khan Domestic Career

वर्ष 2014 में सरफराज खान ने महाराष्ट्र के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट-ए में अपना प्रदान किया था। उन्होंने 15 गेंद में 17 रन की पारी खेली थी। उनकी टीम को लगभग मैंचो में जीत भी मिल गई थी। उन्होंने 2014 रणजी ट्रॉफी में बंगाल के खिलाफ अपना प्रथम श्रेणी का मैच खेला था। हालांकि वह लोगों को प्रभावित करने में असफल हो गए। और सिर्फ एक रन पर आउट हो गए थे। भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान ने अपने पिता के कहने पर 2015-16 रणजी ट्रॉफी सीजन में उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम में शामिल होने का निर्णय किया। तीन शास्त्रों के दौरान मध्यक्रम के बल्लेबाज ने यूपी के लिए केवल आठ रणजी मैचने अपना योगदान दिया था। इसलिए यह उनके लिए कुछ खास नहीं था।

सितंबर 2019 तक उन्होंने सिर्फ 11 प्रथम श्रेणी में मैच खेले थे। और 155 के उच्चतम स्कोर के साथ 535 रन बनाया था। उसके 12 लिस्ट के मैच में 96.25 की स्ट्राइक रेट से 257 रन का भी योगदान दिया था। 2020 सीजन की शुरुआत में मुंबई लौट आने के बाद सरफराज ने 1 साल की जरूरी छुट्टी को पूरा किया। फिर यूपी के खिलाफ उन्होंने अपना पहला शतक लगाया था। सरफराज ने जनवरी 2020 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ 2019-20 रणजी ट्रॉफी मैच में अपना पहले और तीसरा शतक भी लगा दिया था। 2021-22 रणजी ट्रॉफी सीजन में सरफराज खान ने छह मैच में लगभग 122.75 की औसत से और 69.54 स्ट्राइक रेट से कुल 982 रन बनाए थे। और प्लेयर ऑफ द सीजन का भी खिताब अपने नाम कर लिया था।

उन्होंने रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में 4 शतक और दो अर्धशतक भी लगाए थे। इस दौरान उन्होंने 93 चौके और 16 छक्के की बौछार लगा दिए थे। उनका सर्वाधिक स्कोर लगभग 275 रन था। भारतीय खिलाडी सरफराज खान ने घरेलू क्रिकेट में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन अब तक उन्हें भारतीय टीम में खेलने का अवसर नहीं दिया गया है।

सरफराज खान अंडर-19 करियर:

Sarfaraz Khan Under-19 Career
Sarfaraz Khan Under-19 Career

आखिरकार सरफराज खान ने बहुत ही अच्छे घरेलू प्रदर्शन के कारण 2014 के अंडर-19 विश्व कप टीम में अपना जगह को स्थापित कर ही लिया। जहां भारत के पांचवें स्थान पर खेल रहा था। उनका स्ट्राइक रेट 105.5 का रहा। और 6 मैंचो में लगभग 70.33 के औसत से दो अर्धशतक भी लगाए थे। सरफराज ने 2016 अंडर-19 विश्व कप में भी अपना प्रकरण दिखाए। सरफराज इस टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। छह पारियों में उन्होंने 50 से भी स्ट्राइक रेट के साथ 71 की औसत से 355 रन बनाए थे। उनके पास अंडर-19 स्तर पर विश्व कप में सबसे अधिक अर्धशतक का रिकॉर्ड भी हासिल है।

सरफराज खान का आईपीएल करियर | Sarfaraz Khan IPL Career

Sarfaraz Khan IPL Career
Sarfaraz Khan IPL Career

वर्ष 2014 के अंडर-19 विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन के बाद रॉयल चैलेंज बैंगलोर यानी कि आरसीबी ने 2015 के आईपीएलके ऑक्शन में सरफराज खान को 50 लख रुपए में खरीद लिया था। और वह महज 17 साल की उम्र में आईपीएल में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे। सरफराज ने 22 अप्रैल 2015 को चेन्नई सुपर किंग के खिलाफ आईपीएल में अपना पहला मैच डेब्यू किया था। अपना डेब्यू मैच में उन्होंने 7 गेंदों में 11 रन का योगदान दिया था। और इस मैच के बाद राजस्थान के खिलाफ 21 गेंदों पर 45 रनो की नावाद पारी खेली। जिसके बाद BCCI में इसकी खूब चर्चा हुआ। उनके द्वारा इस मैच में उसके बल्ले से 6 चौके और 1 छक्का लगा था।

सरफराज खान इस पारी को खेलने के बाद पवेलियन रूम में वापस जाते समय आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने उसे झुककर अभिनंदन किया था। यह एक अविश्वसनीय पल रहा था। 2015 के आईपीएल में उन्होंने 13 मैच खेले और 156.33 की स्ट्राइक रन रेट के साथ 111 रन बनाये थे। फिर भी 2016 के आईपीएल में उसे बहुत काम खेलने का मौका दिया गया। और इसे फिटनेस की कमी के कारण टीम से भी बाहर कर दिया गया था। 2016 के आईपीएल सीजन उन्हें केवल 5 मैच खेलने का अवसर दिया गया। और उसमे 212.90 के स्ट्राइक रन रेट के साथ 66 रन बनाये थे।

वही इसे 2017 के आईपीएल सीजन में प्रशिक्षण के दौरान उसके पैर में चोट लग गई थी। जिसके कारण वह पूरे सीजन आईपीएल से बाहर हो गए थे। 2018 के सीजन के लिए आरसीबी ने सरफराज को बरकरार रख लिया। लेकिन सरफराज ने 6 पारियों में 124.39 की स्ट्राइक रन रेट से केवल 51 रन बना पाए थे। 2019 में आरसीबी ने सरफराज को बेशक रिलीज कर दिया। जिसके बाद किंग इलेवंन पंजाब ने उन्हें 25 लख रुपए में खरीद लिया था। 19 के आईपीएल सीजन में उन्होंने आठ मैच में 45 की औसत से 180 रन बना पाए थे। फिर पंजाब के लिए सरफराज को रिटन रख लिया था। 2020 के आईपीएल सीजन में 5 मैच खेलने के दौरान औसतन 16.50 से 33 रन बना पाए थे।

फिर से आईपीएल मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल ने सरफराज को 20 लाख रुपए की बेस प्राइस पर खरीद लिया है। सीजन में उन्होंने दिल्ली के लिए 6 मैच खेले और 30.33 की औसत से 91 रन का योगदान दिया था। ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में सरफराज खान ने 2023 आईपीएल (Sarfaraz khan IPL 2023) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए विकेटकीपर और बल्लेबाज के रूप में खेला था। हालांकि यह सीजन उसके लिए कुछ खास नहीं हो पाया। और चार मैच में सिर्फ 13.25 की औसत से सिर्फ 53 रन बनाये थे।

सरफराज खान का अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू | Sarfaraz Khan International Debut

  • प्रथम श्रेणी – 28-31 दिसंबर को बंगाल के खिलाफ, इडेन गार्डन्स में
  • लिस्ट-ए – 02 मार्च 2014 को सौराष्ट्र के खिलाफ, राजकोट में
  • टी20 – 02 अप्रैल 2014 को सौराष्ट्र के खिलाफ, मुंबई में
  • आईपीएल – 22 अप्रैल 2015 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में

सरफराज खान का ओवरऑल क्रिकेट करियर | Sarfaraz Khan Career Summary

प्रारूपकुल मैचपारीकुल रनउच्चतम स्कोरऔसतस्ट्रइक रेटशतकदोहराशतकअर्धशतकचौकाछक्का
प्रथम श्रेणी (FC) 41613657301*71.7069.361301040868
लिस्ट -ए (List A)372762911734.9494.162006713
टी20 (T20)967411886722.41128.2900311633
आईपीएल (IPL)50375856722.5130.580016314

सरफराज खान के नाम कुछ रिकॉर्ड | Sarfaraz Khan Records

  • महज17 साल की आयु में आईपीएल खेलने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी
  • अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक सात बार अर्ध शतक लगाने का रिकॉर्ड भी हासिल
  • हैरिश शील्ड मैच 421 गेंदों में 439 रन इंटर स्कूल टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर के सर्वोत्तम स्कूल का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

सरफराज खान की पसंद और नापसंद | Sarfaraz Khan Likes And Dislikes

पसंदीदा बल्लेबाजसचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल
पसंदीदा गेंदबाजमिच स्टार्क
पसंदीदा शॉटस्ट्रेट ड्राइव
पसंदीदा खानाआम

सरफराज खान की शादी | Sarfaraz Khan Marriage

Sarfaraz Khan Marriage
Sarfaraz Khan Marriage

मुंबई के मोस्ट स्टार क्रिकेटर सरफराज खान ने रोमाना जहूर नाम की एक कश्मीरी लड़की से अपनी निगाह कर ली है। 6 अगस्त 2023 को सूफिया जिले के पसपोरा गांव में उनकी निकाह संपन्न हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरफराज और रोमाना की पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी।इस दोनों में पहली नजर में प्यार हो गया था। वह दोनों कुछ समय रिलेशनशिप में रहने के बाद इस प्यार के नगमे को शादी में बदलने का निर्णय किया। जिसके बाद सरफराज खान के परिवार वाले ने रोमाना जहूर के घर शादी का रिश्ता लेकर पहुंच गए।

तो हमआपको बता दे की रोमाना जहूर Msc की पढ़ाई को दिल्ली से संपन्न की है। सरफराज की बहन भी दिल्ली के इसी कॉलेज में पढ़ती थी। बहन के कारन सरफराज की मुलाकात रोमाना से हुई थी। बाद में डायरेक्ट सरफराज ने अपनी बहन से कहा की हमें रोमानो से शादी करनी है। जिससे इसके बाद पूरे परिवार वालों तक यह बात पहुंची।और शादी तय किया गया। सरफराज की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हुई थी।

सरफराज खान की नेटवर्थ | Sarfaraz Khan Net Worth

Sarfaraz Khan Net Worth
Sarfaraz Khan Net Worth

किसी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरफराज खान की कुल संपत्ति करीब 8 करोड रुपए तक है। 2015 के आईपीएल ऑक्शन में रॉयल चैलेंज बेंगलुरु ने सरफराज को 50 लाख रुपए में खरीदा था। 2019 में आरसीबी ने सरफराज को रिलीज कर दिया था। जिसके बाद किंग इलेवन पंजाब ने उसे 25 लाख रुपए में खरीद लिया था। जबकि 2022 आईपीएल मेगा नीलामी में दिल्ली ने 20 लाख रुपए की बेस प्राइस पर सरफराज को अपने टीम में शामिल किया। सरफराज ने मुंबई में अपने घरेलु क्रिकेट खेलते हुए वह काफी ज्यादा पैसे कमाए हुए हैं। अपने परिवार के साथ मुंबई में एक सुंदर घर और पूरे परिवार के साथ रहते हैं। जिसकी कीमत की जानकारी अभी तक पुष्टि नहीं की गई है।

सरफराज खान की कुल नेटवर्थ8 करोड़ रुपये
रणजी वेतन40,000 प्रतिदिन
विजय हजारे वेतन25,000 प्रतिदिन
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी17,500 प्रति मैच
आईपीएल वेतन20 लाख रुपये

सरफराज खान के बारे में रोचक तथ्य | Interesting Facts About Sarfaraz Khan

  • भारतीय खिलाड़ी सरफराज का जन्म 27 अक्टूबर 1997 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुआ था।
  • भारतीय खिलाड़ी सरफराज के पिता का नाम नौशाद खान है। वह अपने समय में भी क्रिकेट खेला करते थे। वह और उनके भाई मुशीर दोनों को उनके पिता ने क्रिकेट का शिक्षण दिया है।
  • भारतीय खिलाडी सरफराज खान तब सुर्खियों में आ गए थे। जब उन्होंने हैरिस सील्ड मैच में 421 गेंद पर 439 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर का 45 साल पुराना रिकॉर्ड को अपने नाम किया था।
  • भारतीय खिलाड़ी सरफराज पाकिस्तान के खिलाफ अंदर-19 विश्व कप में मैन ऑफ द मैच रहे। जहाँ उन्होंने 74 रन की शानदार पारी खेली थी।और एक विकेट को भी अपने नाम किया था।
  • 2015 के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा ₹50 लख रुपए में खरीदे जाने के बाद सरफराज आईपीएल में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
  • भारतीय खिलाडी सरफराज ने आरसीबी के लिए आईपीएल 2015 में मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए। 21 गेंदों पर 45 रनो की पारी खली थी।
  • वर्ष 2012 में 1 महीने के लिए उन्होंने कोई और किसी शायर लीग के लिए यूनाइटेड किंगडम में हाल विकेट क्लब में अपना खेल को खेला था।
  • सरफराज ने रणजी ट्रॉफी 2021-22 में 6 माचो में 122.75 की औसतन से 982 रन बनाये थे। इसमें इन्होने दो शतक और चार अर्धशतक भी अपने नाम किया था।

Conclusion: हमें पूरी उम्मीद है कि आपको (सरफराज खान का जीवन परिचय | Sarfaraz Khan Biography In Hindi) पसंद जरूर आया होगा। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। आपको लगे कि (सरफराज खान का जीवन परिचय | Sarfaraz Khan Biography In Hindi) में हमसे कुछ छूट गया है तो आप हमें कमेंट में बता सकते हैं।

सरफराज खान के जीवनी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

Q: कौन है सरफराज खान?

Ans: भारतीय खिलाड़ी सरफराज खान एक दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज के नाम से जाने जाते हैं। जो घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते थे। और इंडियन प्रीमियर लीग में वर्तमान समय में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हैं।

Q: सरफराज खान का जन्म कब और कहां हुआ था?

Ans: भारतीय खिलाड़ी सरफराज खान का जन्म 27 अक्टूबर 1997 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। और उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था।

Q: सरफराज खान की उम्र कितनी है?

Ans: सरफराज खान कीआयु 2023 में 26 साल है।

Q: सरफराज खान की पत्नी का नाम क्या है?

Ans: भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान के वाइफ का नाम रोमाना जहूर है। जो एक कश्मीरी लड़की है।

Q: सरफराज खान की शादी कब हुई थी?

Ans: भारतीय खिलाड़ी सरफराज खान की निकाह 6 अगस्त 2023 को एक कश्मीरी लड़की के साथ हुआ है। जो उसकी बहन का दोस्त था।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment