जानें शिखर धवन का पूरा जीवन परिचय, जन्म, उम्र, शिक्षा , शादी, संपत्ति

Shikhar Dhawan Biography In Hindi

शिखर धवन एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर है। जो घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते हैं। “गब्बर” के नाम से मशहूर शिखर धवन बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं। धवन इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हैं। वह भारतीय टीम की कप्तानी भी संभाल चुके हैं। धवन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग बल्लेबाजों में से एक माना जाता है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

शिखर धवन का जन्म और फैमिली | Shikhar Dhawan Family and Birth

Shikhar Dhawan Family and Birth
Shikhar Dhawan Family and Birth

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन का जन्म 5 दिसंबर 1985 को दिल्ली के एक पंजाबी खत्री परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम महेंद्र पाल धवन है। उनकी मां का नाम सुनैना धवन है। उनकी एक छोटी बहन श्रेष्ठा है। जिसकी शादी 2017 में हुई थी। शिखर धवन ने 30 अक्टूबर 2012 को मेलबर्न की आयशा मुखर्जी से शादी की। 2014 में उनके बेटे जोरावर का जन्म हुआ था। आयशा को पिछले पति से दो बेटियां हैं। जिनका नाम रिया और आलिया है। हालांकि, शादी के 9 साल बाद 2021 में शिखर धवन और आयशा मुखर्जी ने तलाक ले लिया है।

शिखर धवन जीवनी और पारिवारिक जानकारी

पूरा नाम (Full Name)शिखर धवन
उपनाम (Nick Name)गब्बर, जाट जी
जन्म की तारीख (Date Of Birth)5 दिसंबर 1985
जन्म स्थान (Place Of Birth)दिल्ली
उम्र (Age)36 साल
जर्सी नंबर (Shikhar Dhawan Jersey Number)42 (previously 25)
पिता का नाम (Father’s Name)महेन्द्र पाल धवन
माता का नाम (Mother’s Name)सुनैना पाल
बहन का नाम (Sister’s Name)श्रेष्ठा धवन
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)तालाकशुदा
पत्नी का नाम (Wife’s Name)आयशा मुखर्जी
बेटे का नाम (Son’s Name) जोरावर

शिखर धवन की शिक्षा | Shikhar Dhawan Education Qualification

शिखर धवन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सेंट मार्क सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिल्ली से पूरी की है। वह सिर्फ 12वीं पास है। धवन को पढाई से ज्यादा क्रिकेट से लगाव था। उन्होंने प्रतिष्ठित सॉनेट क्रिकेट अकादमी में तारक सिन्हा से क्रिकेट का प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

शिखर धवन का शुरुआती जीवन | Shikhar Dhawan Early Life

शिखर धवन ने 1999-00 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिल्ली अंडर-16 टीम के साथ अपने घरेलू क्रिकेट की शुरुआत की थी। वह अगले साल 2000-01 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के टॉप स्कोरर रहे थे। धवन ने 9 पारियों में 88 की औसत से दो शतकों के साथ 755 रन बनाए थे। इन दो असाधारण सीजन ने उन्हें साल 2000 में आईसीसी अंडर-17 एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह दिला दी थी।

जहां 3 मैचों में 85 के औसत से रन बनाने वाले शिखर धवन को बाद में अक्टूबर 2001 में कुच बिहार ट्रॉफी के लिए और फिर अक्टूबर 2002 में दिल्ली अंडर-19 टीम में शामिल किया गया था। लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर धवन बहुत कम उम्र में ही भारतीय घरेलू क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी बन गए थे। इसके बाद उन्होंने नॉर्थ जोन अंडर-19, सीके नायडू ट्रॉफी, कुच बिहार ट्रॉफी के लिए खेला और यहां तक की दिल्ली अंडर-19 टीम की कप्तानी भी किया है।

शिखर धवन का घरेलू क्रिकेट करियर | Shikhar Dhawan Domestic Career

लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बाद शिखर धवन को बांग्लादेश में 2004 के अंडर-19 विश्व कप के लिए चुना गया था। जहां धवन ने 7 पारियों में रिकॉर्ड 505 रन बनाने के साथ-साथ टूर्नामेंट में टॉप स्कोरर रहे थे। शिखर धवन ने नवंबर 2004 में दिल्ली के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया था। धवन उस रणजी सीजन के 6 मैचों में 461 रन के साथ दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे।

अक्टूबर 2005 में 2005-6 चैलेंजर ट्रॉफी में, धवन ने इंडिया-बी टीम के लिए खेला। हालांकि, लंबे समय के बाद धवन के लिए वह ट्रॉफी काफी निराशाजनक रही थी। इसके बाद धवन ने दिलीप ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार शानदार प्रदर्शन किया। जिसके बदौलत साल 2008 में उन्हें आईपीएल खेलने का मौका मिला था।

शिखर धवन का आईपीएल करियर | Shikhar Dhawan IPL Career

Shikhar Dhawan IPL Career
Shikhar Dhawan IPL Career

शिखर धवन ने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ आईपीएल में डेब्यू किया था। उस सीजन उन्होंने चार अर्धशतक बनाए और टीम के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। हालांकि 2009 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें आशीष नेहरा की जगह टीम में शामिल किया था। उन्होंने आईपीएल के अगले दो सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खोला था। 2011 में आईपीएल के चौथे सीजन में धवन को डेक्कन चार्जर्स ने 3 लाख डॉलर में खरीदा था। 2013 चैंपियन लीग T20 टूर्नामेंट से पहले धवन को सनराइजर्स हैदराबाद टीम का कप्तान चुना गया था।

लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग के 2014 सीजन में उनकी जगह डैरेन सैमी को कप्तान बनाया गया था। आईपीएल सीजन 2015 शिखर धवन और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों के लिए बेहद खराब रहा था। हालांकि, उन्होंने 2016 आईपीएल सीजन में हैदराबाद को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। धवन को 2017 आईपीएल के लिए सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा रखा गया था। धवन को 2018 आईपीएल नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा खरीदा गया था। हैदराबाद ने अपने एटीएम (राइट टू मैच) कार्ड का उपयोग करके 5.2 करोड रुपए में धवन को खरीदा था। आईपीएल सीजन 2019 के लिए शिखर धवन को दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया था।

वह 2019 में 521 रन, 2020 में 618 रन और 2021 में 587 रन के साथ लगातार तीन सीजन (2019-2021) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए टॉप स्कोरर रहे थे। आईपीएल 2021 में शारजाह में सीएसके के खिलाफ 101 रन और दुबई में पंजाब किंग्स के खिलाफ 106 रन के साथ धवन लीग के इतिहास में लगातार दो शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे। शिखर धवन के लगातार शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल ने रिलीज कर दिया था।

उन्हें नीलामी में पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड रुपए की मोटी रकम में खरीदा था। धवन आईपीएल 2022 में विराट कोहली के बाद 6000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने थे। उस सीजन वह 14 मैचों में 440 रनों के साथ पंजाब के टॉप स्कोरर रहे थे। धवन को आईपीएल 2023 के लिए मयंक अग्रवाल की जगह पंजाब किंग्स का कप्तान बनाया गया था। आईपीएल के 16वें सीजन में धवन ने 11 मैचों में 41.44 की औसत से 373 रन बनाए थे।

शिखर धवन का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर | Shikhar Dhawan International Cricket Career

Shikhar Dhawan International Cricket Career
Shikhar Dhawan International Cricket Career

वनडे क्रिकेट:

अक्टूबर 2010 में, शिखर धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था। धवन ने 20 अक्टूबर 2010 को विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था। हालांकि, उस मैच में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह शून्य पर आउट हो गए थे। करियर के दूसरे वनडे सीरीज में भी वे फ्लॉप रहे थे। धवन ने साउथ अफ्रीका टीम के खिलाफ अपना 100वां वनडे मैच खेला और अपना 13वां वनडे शतक भी लगाया था।

इसी के साथ धवन भारत की लिए अपने 100वें वनडे में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए थे। 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में धवन ने रोहित शर्मा के साथ भारतीय पारी की शुरूआत की और यह काफी सफल भी रहा था। रोहित शर्मा के साथ धवन की ओपनिंग पार्टनरशिप सौरभ गांगुली और सचिन तेंदुलकर के बाद भारत के लिए दूसरी सबसे सफल ओपनिंग साझेदारी है। धवन ऑस्ट्रेलिया में 2015 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने शुरुआती मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 73 रन बनाए और इसके बाद मेलबर्न में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 137 रन बनाए थे।

उनके शतक ने भारत को 50 ओवर के विश्व कप में पहली बार दक्षिण अफ्रीका को हराने में मदद किया था। धवन ने आयरलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट में अपना दूसरा शतक लगाया और 260 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 100 रन बनाए थे। धवन को 2021 में श्रीलंका दौरे के लिए भारत का सफेद गेंद का कप्तान नियुक्त किया गया था। क्योंकि मुख्य खिलाड़ी एक साथ इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला की तैयारी कर रहे थे।

श्रीलंका दौरे में, शिखर धवन वनडे में 6000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय और पांचवें विश्व खिलाड़ी बन गए थे। धवन की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज को 3-0 (अगस्त 2022) से हराया और दक्षिण अफ्रीका को 2-1 (अक्टूबर 2022) से हराया था। धवन के नाम किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा क्रमशः 48 और 72 पारियों में सबसे तेज 2000 और 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड है।

टी20 क्रिकेट:

शिखर धवन ने अपना T20 डेब्यू सुरेश रैना की कप्तानी में 4 जून 2010 को वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में किया था। अपने पहले टी20 मैच में उन्होंने 11 गेंद में 5 रन बनाए थे। 2018 में, धवन 669 रनों के साथ 1 वर्ष में किसी भी क्रिकेटर द्वारा T20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे।

वे 2021 तक टी20 के लिए भारत के प्रमुख सदस्य थे। लेकिन अचानक उन्हें 2021 t20 विश्व कप टीम से बाहर कर दिया गया और उसके बाद उन्हें T20 में खेलने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने अब तक 66 T20 पारियों में 126.36 की स्ट्राइक रेट से 11 अर्धशतक की मदद से 1759 रन बनाए हैं। जिसमें 92 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

टेस्ट क्रिकेट:

शिखर धवन ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 2013 में की। धवन ने फरवरी 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाई थी। धवन ने 14 मार्च को मोहाली में खेले गए तीसरे टेस्ट में सहवाग की जगह ले ली। धवन ने अपने पहले टेस्ट मैच में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज (सिर्फ 85 गेंदों में) शतक बनाया था। उस मैच में धवन ने 187 रन की पारी खेली थी। धवन ने भारत की दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं की। क्योंकि चौथा दिन फील्डिंग करते समय उनके हाथ में चोट लग गई थी।

यह चोट बाद में उनके बाएं हाथ में फ्रैक्चर के रूप में सामने आई। जिसके कारण उन्हें दिल्ली में चौथा टेस्ट खेलने की अनुमति नहीं मिली और वह बाहर हो गए थे। 14 जून 2018, अफगानिस्तान के खिलाफ धवन टेस्ट मैच के पहले दिन लंच से पहले शतक बनाने वाले एकमात्र भारतीय और छठे विश्व के बल्लेबाज बन गए। बता दे की धवन ने 58 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें से उन्होंने 40.61 की औसत से 2315 रन बनाए हैं। इसमें 5 अर्धशतक और 7 शतक शामिल है।

शिखर धवन का अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू | Shikhar Dhawan International Debut

  • वनडे डेब्यू: 20 अक्टूबर 2010 विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
  • टेस्ट डेब्यू: 14 मार्च 2013 ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध मोहाली में
  • टी20 डेब्यू: 4 जून 2011 वेस्ट इंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में

शिखर धवन का ओवरऑल क्रिकेट करियर | Shikhar Dhawan Career Summary

बैटिंग करियर:

FormatMInnNORunsHSAvgBFSR100200504s6s
Test34581231519040.61345866.9570531612
ODI16716410679314344.11743691.351703984279
T20I6866317599227.921392126.36001119150
IPL21721628661610635.195203127.162050750148

शिखर धवन के नाम कुछ रिकॉर्ड | Shikhar Dhawan Records

  • शिखर धवन के नाम टेस्ट डेब्यू मैच में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू मैच में 85 गेंद में शतक बनाया था।
  • धवन ने अपने टेस्ट डेब्यू पर 174 गेंद में 187 रन बनाए थे। जो टेस्ट डेब्यू पर किसी बल्लेबाज द्वारा खेली गई अब तक की सबसे तेज पारी है।
  • शिखर धवन वनडे में भारत के लिए सबसे तेज 2000, 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
  • शिखर धवन, विराट कोहली के बाद वनडे में भारत के लिए सबसे तेज 4000 और 5000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।
  • शिखर धवन अपने 100वें वनडे में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।
  • धवन ICC चैंपियन ट्रॉफी में लगातार दो गोल्डन बैट जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी है।
  • शिखर धवन हाशिम अमला, विराट कोहली, केन विलियमसन के बाद वनडे में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज है।
  • शिखर धवन वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
  • धवन ने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए एक वर्ष में सर्वाधिक 689 रन बनाए हैं।
  • आईपीएल इतिहास में दो लगातार शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी शिखर धवन है।
  • 2013 आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी में धवन “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” से सम्मानित होने वाले सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह के बाद तीसरे भारतीय खिलाड़ी रही है।

शिखर धवन की शादी | Shikhar Dhawan Wedding

Shikhar Dhawan Wedding
Shikhar Dhawan Wedding

30 अक्टूबर 2012 को शिखर धवन ने मेलबर्न की रहने वाली पूर्व किक बॉक्सर (Shikhar Dhawan wife) आयशा मुखर्जी से शादी की थी। आयशा का जन्म भारत में ही हुआ था। लेकिन वह बाद में ऑस्ट्रेलिया चली गई। उनके पिता बंगाली और मां ब्रिटेन की है। धवन और आयशा की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। दोनों को मिलाने का काम भारत के अनुभवी स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने किया था।

धवन से आयशा 10 साल बड़ी थी। लेकिन इन सब के बावजूद धवन आयशा को दिल दे बैठे थे। शिखर धवन और आयशा मुखर्जी ने साल 2009 में सगाई की और साल 2012 में दोनों ने शादी के सात फिर लिए थे। यह आयशा मुखर्जी की दूसरी शादी थी। पहली शादी से उन्हें दो बेटियां है। 2014 में आयशा ने धवन के बेटे जोरावर को जन्म दिया था। शादी के नौ साल बाद धवन और आयशा अलग-अलग हो गए और 2021 में उनका तलाक हो चुका है।

शिखर धवन की नेटवर्थ | Shikhar Dhawan Net Worth

Shikhar Dhawan Net Worth
Shikhar Dhawan Net Worth

शिखर धवन दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक है। मीडिया रिपोर्टर के अनुसार, धवन की कुल संपत्ति करीब 96 करोड़ रूपया हैं। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत बीसीसीआई और आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट है। इसके अलावा वे ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई कर लेते हैं। धवन को बीसीसीआई ने “ग्रेड-ए” कैटेगरी के खिलाड़ियों में रखा हुआ है। इसके जरिए उन्हें सालाना 5 करोड रुपए मिलते हैं।

जबकि, उन्हें भारत के लिए खेले गए हर एक टेस्ट मैच के लिए 15 लाख एक वनडे मैच के लिए 6 लाख और एक T20 मैच के लिए ₹3 लाख मैच फीस मिलती है। आईपीएल 2022 नीलामी में पंजाब किंग्स ने धवन को 8.25 करोड़ रुपए की मोटी रकम में खरीदा था। आईपीएल 2023 और आईपीएल 2024 में उन्हें इसी कीमत पर रिटर्न किया गया था।

शिखर धवन से जुडे़ विवाद | Shikhar Dhawan Controversy

  • फरवरी 2023 में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने उनकी अलग रह रही पत्नी आयशा मुखर्जी को उनके खिलाफ मानहानि का आरोप लगाने से रोक दिया। अदालत का यह आदेश तब आया जब धवन ने अपनी अलग रह रही पत्नी के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की। जिसमें दावा किया गया कि वह उन्हें उनके करियर बर्बाद करने की धमकी दे रही थी।
  • 29 दिसंबर 2017 को उन्हें और उनके परिवार को दुबई हवाई अड्डे पर रोक दिया गया था। क्योंकि उनके पास अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र नहीं था। तब वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने के लिए केपटाउन जा रहे थे।

शिखर धवन के बारे में रोचक तथ्य | Interesting Facts About Shikhar Dhawan

  • शिखर धवन का जन्म 5 दिसंबर 1985 को दिल्ली में हुआ था। क्रिकेट जगत में उन्हें “गब्बर” के नाम से जाना जाता है। धवन के कई साथी उन्हें “जाट-जी” भी कहते हैं।
  • शिखर धवन ने दिल्ली के मशहूर कोच तारक सिन्हा से क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया है। धवन ने 12 साल की उम्र में सननेट क्रिकेट क्लब ज्वाइन किया था।
  • धवन से पहले विराट कोहली का भारतीय टीम में सिलेक्शन होने पर वह इतनी गुस्सा हो गए की क्रिकेट छोड़ने का मन बना लिया था।
  • धवन ने मार्च 2013 में, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली टेस्ट मैच में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। इस मुकाबले में धवन ने केवल 85 गेंद में शतक जड़कर डेब्यू मैच में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था।
  • शिखर धवन साल 2004 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने टूर्नामेंट के 7 मैचों में रिकॉर्ड 505 रन बनाए थे।
  • शिखर धवन ने अपने उम्र से 10 साल बड़ी आयशा मुखर्जी से शादी की थी। भारतीय मूलनिवासी आयशा एक किक बॉक्सर रह चुकी है। और ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहती थी। आयशा को अपने पहले पति से दो बेटियां भी है।
  • शिखर धवन टैटू के दीवाने हैं। उन्होंने अपने शरीर पर पहला टैटू 15 साल की उम्र में ही बनवा लिया था। और वह भी अपने माता-पिता को बिना बताए। धवन ने कुल चार टैटू बनवाए हुए हैं। उनकी पत्नी आयशा को भी टैटू बनवाने का शौक है।
  • आईपीएल 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने शिखर धवन को खरीदा था लेकिन अगले सीजन दिल्ली ने उन्हें मुंबई इंडियंस के आशीष नेहरा से बदल लिया था।
  • शिखर धवन को आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ रुपए की मोटी रकम में खरीदा था। 2022 से आईपीएल 2024 तक पंजाब किंग के कप्तान शिखर धवन बने हुए हैं।

Conclusion: हमें पूरी उम्मीद है कि आपको (शिखर धवन का पूरा जीवन परिचय | Shikhar Dhawan Biography In Hindi) पसंद जरूर आया होगा। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। आपको लगे कि (शिखर धवन का पूरा जीवन परिचय | Shikhar Dhawan Biography In Hindi) में हमसे कुछ छूट गया है तो आप हमें कमेंट में बता सकते हैं।

शिखर धवन के जीवनी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

Q: शिखर धवन के पास कितने पैसे हैं?

Ans: भारतीय क्रिकेट जगत में “गब्बर” से नाम से मशहूर शिखर धवन उन क्रिकेटरों में शामिल है। जिसके पास कई करोड़ की संपत्ति है। शिखर धवन की कुल नेटवर्थ (Shikhar Dhawan Net Worth) करीब 105 करोड़ रुपए के आसपास है।

Q: शिखर धवन की सैलरी कितनी है?

Ans: धवन को बीसीसीआई ने “ग्रेड-ए” कैटेगरी के खिलाड़ियों में रखा हुआ है। इसके जरिए उन्हें सालाना 5 करोड रुपए मिलते हैं। जबकि, उन्हें भारत के लिए खेले गए हर एक टेस्ट मैच के लिए 15 लाख एक वनडे मैच के लिए 6 लाख और एक T20 मैच के लिए 3 लाख मैच फीस मिलती है।

Q: शिखर धवन की पत्नी का नाम क्या है?

Ans: भारतीय स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन का अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक हो चुका है। दिल्ली की फैमिली कोर्ट ने इसकी मंजूरी दे दी है। धवन ने अपनी उम्र से 10 साल बड़ी आयशा मुखर्जी से 2012 में शादी किया था।

Q: शिखर धवन कौन से गांव का है?

Ans: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन का जन्म 5 दिसंबर 1985 को दिल्ली के एक पंजाबी खत्री परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम महेंद्र पाल धवन है। शिखर धवन दिल्ली के मूल निवासी हैं।

Q: शिखर धवन के कितने बच्चे हैं?

Ans: शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी का एक बेटा जोरावर है जिसका जनवरी 2014 में हुआ था। लेकिन आयशा का पहले पति से 2 बेटियाँ थी। 2013 में एक इंटरव्यू में धवन ने कहा था कि बेटियां उनकी किस्मत में थी। लेकिन उन्हें मिल गई। धवन के अनुसार जो चीज नेचुरल होती है। वह आपकी जिंदगी में ढल जाती है। मेरी किस्मत में भी दो बेटियां थी। जो आसानी से मेरे जिंदगी में ढल गई।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment