Shubham Dubey Biography In Hindi
शुभम दुबे एक युवा भारतीय क्रिकेटर हैं। जो घरेलू क्रिकेट में विदर्भ क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। वह बाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर विस्फोटक बल्लेबाज हैं। जो बड़े-बड़े शॉर्ट्स लगाना बखूबी जानते हैं। उन्होंने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने नाम सुर्खियां बटोरी थी। जब उन्होंने केवल 7 मैचों में 221 रन बनाए थे। शुभम दुबे को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2024 के लिए हुई नीलामी में ₹5.8 करोड़ में खरीदा है। वह आईपीएल 2024 सीजन के दूसरे सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी हैं।
शुभम दुबे का जन्म और फैमिली | Shubham Dubey Birth and Family
शुभम दुबे का जन्म 27 अगस्त 1994 को महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में हुआ था। वह एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। शुभम के पिता बद्री प्रसाद दुबे, नागपुर के कमल स्क्वायर इलाके में पान का ठेला लगाते थे। उनकी मां जयश्री एक कुशाल गृहिणी है। शुभम दुबे का एक बड़ा भाई भी है, जो एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनके परिवार के सभी लोगों ने शुभम दुबे को क्रिकेट खेलने के लिए काफी प्रोत्साहित किया है। शुभम दुबे अपनी मेहनत और परिवार के सपोर्ट से आज आईपीएल का हिस्सा बन गए हैं।
शुभम दुबे की जीवनी और पारिवारिक जानकारी
शुभम दुबे का पूरा नाम | शुभम बद्रीप्रसाद दुबे |
शुभम दुबे का डेट ऑफ बर्थ | 27 अगस्त 1994 |
शुभम दुबे का जन्म स्थान | यवतमाल, महाराष्ट्र, भारत |
शुभम दुबे की उम्र | 29 साल |
शुभम दुबे का धर्म | हिन्दु |
शुभम दुबे के कोच / मेंटोर | सुजीत जायसवाल, रोहित कैसलवार |
शुभम दुबे का जर्सी नंबर | 27 (लोकल टूर्नामेंट्स में) |
शुभम दुबे के पिता का नाम | बद्री प्रसाद दुबे |
शुभम दुबे की माता का नाम | जयश्री |
शुभम दुबे के भाई का नाम | ज्ञात नहीं |
शुभम दुबे की वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
शुभम दुबे की गर्लफ्रेंड का नाम | ज्ञात नहीं |
शुभम दुबे की शिक्षा | Shubham Dubey Education Qualification
शुभम दुबे को पढ़ाई में बहुत रुचि थी। और वह स्कूल में काफी अच्छा प्रदर्शन करते थे। हालांकि, शुभम दुबे की शिक्षा के बारे में हमें कोई खास जानकारी नहीं मिली है। जैसे ही हमें पुख्ता जानकारी मिलती है तो हम यहां अपडेट कर देंगे।
शुभम दुबे का शुरुआती जीवन | Shubham Dubey early life
शुभम दुबे का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। शुभम दुबे का बचपन आर्थिक अभाव में बीता है। शुभम दुबे जब किशोरावस्था में थे। उस दौरान वे टेनिस बॉल से क्रिकेट खेला करते थे, और कोच रोहित केसरवार से प्रशिक्षण लिया करते थे। शुभम दुबे के पास एक समय ग्लव्स खरीदने के भी पैसे नहीं थे। ऐसे में सुजीत जायसवाल नामक एक वकील ने उनकी मदद की थी। सुजीत “एडवोकेट XI क्रिकेट क्लब” नाम से एक क्रिकेट क्लब चलाते हैं। उन्होंने शुभम दुबे को क्रिकेट किट और अन्य जरूरी चीज जैसे ग्लव्स, पेड और डाइट उपलब्ध कराई थी। हालांकि 2021 में कोविड-19 के कारण सुजीत जायसवाल की मृत्यु हो गई।
शुभम दुबे ने विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन लीग में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के लिए अंदर-19 और अंदर-23 खेला है। जब उन्होंने विदर्भ अंदर-23 टीम के लिए खेलना शुरू किया था। तब उन्होंने एक प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने का मन बना लिया था।बाद में उन्हें विदर्भ के पूर्व विकेटकीपर अनिरुद्ध से मुंबई में टाइम्स शील्ड टूर्नामेंट के बारे में पता चला था। वह प्रति महीना लगभग ₹10,000 कमाते थे और 6 महीने मुंबई में और बाकी 6 महीने नागपुर और उसके आस-पास के इलाकों में टेनिस बॉल टूर्नामेंट में खेलते थे।
शुभम दुबे का घरेलू क्रिकेट करियर | Shubham Dubey Domestic Career
2021 से शुभम दुबे ने घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलना शुरू किया था। 8 नवंबर 2021 को शुभम दुबे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021 में मणिपुर के खिलाफ टी20 में अपना डेब्यू किया था। दुबे ने अपने पहले मैच में 21 गेंद पर 18 रनों की पारी खेली थी। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 सीजन में उन्होंने 7 मैचों में 73.76 की औसत और 187.28 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 225 रन बनाए थे। बंगाल के खिलाफ उन्होंने 58 रन बना कर विदर्भ के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए थे। इस मैच के दौरान उन्होंने 3 चौके और 6 छक्के लगाए थे।
23 दिसंबर 2023 को शुभम दुबे ने 2022-23 विजय हजारे ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ अपना “लिस्ट ए” में डेब्यू किया था। उसमें 19 गेंद पर 16 रन की पारी खेली थी। उन्होंने अब तक आठ “लिस्ट ए” मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 31.80 की औसत और 90.34 के स्ट्राइक रेट से 159 रन बनाए हैं।
शुभम दुबे का आईपीएल करियर | Shubham Dubey IPL Career
दिसंबर 2023 में , 2024 आईपीएल सीजन के लिए हुई नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने शुभम दुबे को 5.8 करोड़ रुपए की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया है। जबकि उनका बेस प्राइस सिर्फ 20 लाख रुपया था। इसके बाद वह आईपीएल 2024 सीजन के दूसरे सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। पहली बार शुभम दुबे को आईपीएल में खेलने का मौका मिला है। वह निश्चित तौर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे।
शुभम दुबे का डेब्यू | Shubham Dubey Debut
- लिस्ट-ए: 23 नवंबर 2023 को मेघालय के खिलाफ, जयपुर में
- टी20: 08 नवंबर 2021 मणिपुर के खिलाफ, मंगलगिरी में
- आईपीएल: अभी नहीं
शुभम दुबे का ओवरऑल क्रिकेट करियर | Shubham Dubey Career Summary
प्रारूप | कुल मैच | पारी | कुल रन | उच्चतम स्कोर | औसत | स्ट्रइक रेट | शतक | दोहराशतक | अर्धशतक | चौका | छक्का |
लिस्ट -ए (List A) | 8 | 6 | 159 | 62* | 31.80 | 90.34 | 0 | 0 | 1 | 14 | 4 |
टी20 (T20) | 20 | 19 | 485 | 58* | 37.90 | 145.20 | 0 | 0 | 1 | 26 | 30 |
शुभम दुबे के नाम कुछ रिकॉर्ड | Shubham Dubey Records
- सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 के सीजन में शुभम दुबे ने 7 मैचों में 73.76 की औसत और 187.28 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 225 रन बनाए थे।
- 2024 आईपीएल के लिए हुई नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने शुभम दुबे को 5.8 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा है। वह इस सीजन दूसरे सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं।
शुभम दुबे की गर्लफ्रेंड | Shubham Dubey Girlfriend
विदर्भ टीम के क्रिकेटर शुभम दुबे फिलहाल किसी भी लड़की को डेट नहीं कर रहे हैं। वह अभी सिंगल है। शुभम की गर्लफ्रेंड के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई।
शुभम दुबे की नेटवर्थ | Shubham Dubey Net Worth
मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक शुभम दुबे की कुल संपत्ति (2023 में)लगभग 10 लाख रुपया है। लेकिन अब आईपीएल 2024 नीलामी में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 5.8 करोड़ रुपए में खरीदा है। ऐसे में अब उनकी संपत्ति करोड़ों में हो गई है।
शुभम दुबे के बारे में रोचक तथ्य | Interesting Facts About Shubham Dubey
- शुभम दुबे का जन्म 27 अगस्त 1994 को महाराष्ट्र के यवतमाल के एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था।
- शुभम के पिता बद्री प्रसाद दुबे नागपुर में पान का ठेला लगाते थे।
- शुभम को बचपन से क्रिकेट में रुचि थी। शुरुआत में उन्होंने अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल और फिर टेनिस बॉल टूर्नामेंट में खेलना शुरू कर दिया था।
- शुभम के पास एक समय ग्लव्स खरीदने तक के पैसे नहीं थे। शुभम की मदद सुजीत जायसवाल नाम के एक वकील ने किया था।
- शुभम दुबे ने तब एक प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने का फैसला किया। जब उन्होंने विदर्भ अंदर-23 टीम के लिए खेलना शुरू किया था।
- विदर्भ के पूर्व विकेटकीपर अनिरुद्ध ने शुभम दुबे को मुंबई में टाइम्स शील्ड टूर्नामेंट के बारे में बताया। इसके बाद शुभम ने 6 महीने के लिए टाइम्स शील्ड टूर्नामेंट में खेलना शुरू किया। जिससे उन्हें हर महीना ₹10,000 मिल जाता था।
- आईपीएल 2024 नीलामी के दौरान राजस्थान रॉयल्स में शुभम दुबे को 5.8 करोड़ रुपए में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया। जो उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये से 29 गुना अधिक है।
Conclusion: हमें पूरी उम्मीद है कि आपको (शुभम दुबे का जीवन परिचय | Shubham Dubey Biography In Hindi) पसंद जरूर आया होगा। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। आपको लगे कि (शुभम दुबे का जीवन परिचय | Shubham Dubey Biography In Hindi) में हमसे कुछ छूट गया है तो आप हमें कमेंट में बता सकते हैं।
शुभम दुबे के जीवनी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)
Q: कौन हैं शुभम दुबे?
Ans: शुभम दुबे एक युवा भारतीय क्रिकेटर हैं। जो घरेलू क्रिकेट में विदर्भ क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। वह बाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर विस्फोटक बल्लेबाज हैं। जो बड़े-बड़े शॉर्ट्स लगाना बखूबी जानते हैं।
Q: शुभम दुबे के माता-पिता कौन हैं?
Ans: शुभम दुबे के पिता बद्री प्रसाद दुबे है, जो नागपुर के कमल स्क्वायर इलाके में पान का ठेला लगाते थे। उनकी मां जयश्री एक कुशाल गृहिणी है।
Q: शुभम दुबे का जन्म कब और कहां हुआ?
Ans: शुभम दुबे बाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर विस्फोटक बल्लेबाज हैं। जो बड़े-बड़े शॉर्ट्स लगाना बखूबी जानते हैं। शुभम दुबे का जन्म 27 अगस्त 1994 को महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में हुआ था। वह एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं।
Q: शुभम दुबे को 2024 आईपीएल ऑक्शन में किस टीम ने खरीदा?
Ans: शुभम दुबे को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2024 के लिए हुई नीलामी में ₹5.8 करोड़ में खरीदा है। वह आईपीएल 2024 सीजन के दूसरे सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी हैं।
Q: शुभम दुबे की गर्लफ्रेंड कौन हैं?
Ans: विदर्भ टीम के क्रिकेटर शुभम दुबे फिलहाल किसी भी लड़की को डेट नहीं कर रहे हैं। वह अभी सिंगल है। शुभम की गर्लफ्रेंड के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई।
Q: शुभम दुबे की कुल संपत्ति कितनी है?
Ans: मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक शुभम दुबे की कुल संपत्ति (2023 में)लगभग 10 लाख रुपया है। लेकिन अब आईपीएल 2024 नीलामी में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 5.8 करोड़ रुपए में खरीदा है। ऐसे में अब उनकी संपत्ति करोड़ों में हो गई है।